फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers sitting on dharna to stop illegal sand mining

अवैध रेत खनन बंद कराने के लिए धरने पर बैठे किसान

Tue, 14 Dec 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers sitting on dharna to stop illegal sand mining
कैराना/ झिंझाना। किसान के खेत की सफाई कराने के नाम पर आवंटित किए गए खनन पट्टे से अलग अवैध रेत खनन किया जा रहा था। सैकड़ों किसान अवैध रेत खनन के खिलाफ खनन प्वाइंट पर ही धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

कैराना तहसील क्षेत्र के गांव बल्हेड़ा व पठेड़ में पिछले दिनों प्रशासन से किसान के खेत की सफाई कराने के नाम पर गांव भूरा निवासी महिला सरोज को परमिशन दी गई थी, लेकिन वहां अवैध रेत खनन किया जा रहा था। सोमवार को गांव बल्हेड़ा व पठेड़ के किसान खनन प्वाइंट पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

भाजपा नेता अनिल चौहान मौके पर पहुंचे। उच्चाधिकारियों को अवैध रेत खनन होने की जानकारी दी। राजस्व विभाग की टीम कानूनगो सोहनपाल और लेखपाल फुरकान मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने छोड़े गए पट्टे की पैमाइश की गई तो मौके पर साढ़े 6 बीघा भूमि की बजाय 80 बीघा भूमि पर अवैध रेत खनन होता मिला। किसानों के धरने पर बैठने के बाद खनन ठेकेदार मौके से मशीन, डंपर तथा ट्रकों को छोड़कर फरार हो गए। लेखपाल सोहनपाल ने बताया कि अवैध रेत खनन की रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम को भेजी जाएगी। एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि राजस्व विभाग व झिंझाना पुलिस को मौके पर जाकर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जांच में अधिक खनन पाया जाता है तो जुर्माना लगाया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी। मौके पर किसान राजकुमार चौहान, राकेश, राजेश, ऋषि, सत्यम हुक्म प्रधान, विक्रम प्रधान, सुनीत प्रधान बल्हेड़ा, महावीर पठेड़, बलजीत चौकीदार, अमित चौहान, चौधरी कंवर पाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed