{"_id":"633741b2a675ae44f651fd66","slug":"farmers-refuse-to-give-sugarcane-to-sugar-mill-shamli-news-mrt607651960","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुगर मिल को गन्ना देने से किसानों का इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुगर मिल को गन्ना देने से किसानों का इंकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। भुगतान में देरी को लेकर तितावी शुगर मिल को गन्ना देने की मांग पर अड़े हसनपुर लुहारी गांव के किसानों को मनाने के लिए शुक्रवार को बजाज शुगर मिल के अधिकारी गांव में पहुंचे। लेकिन ग्रामीणों ने भुगतान में लापरवाही का आरोप लगाते हुए इस सीजन थानाभवन शुगर मिल को गन्ना देने से साफ इंकार कर दिया। जिसके बाद अधिकारी मायूस होकर वापस लौट गए।
हसनपुर लुहारी गांव के किसानों ने इस साल थाना भवन स्थित बजाज शुगर मिल को गन्ना देने से साफ इंकार कर दिया था। इस संबंध में कुछ दिन पहले गांव के किसानों ने सहकारी समिति में आवेदन पत्र देकर अधिकारियों से गांव में तितावी शुगर मिल का गन्ना सेंटर लगाने की मांग की थी। किसानों के लगातार विरोध को देखते हुए शुक्रवार को बजाज शुगर मिल के एजीएम कैन जितेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे और किसानों के साथ बैठक की।
इस दौरान उन्होंने किसानों को गन्ना भुगतान की प्रक्रिया समझाते हुए जल्द भुगतान कराने का आश्वासन दिया। लेकिन किसानों ने अधिकारियों के आश्वासन को ठुकरा दिया। किसानों का आरोप है कि पिछले साल का गन्ना भुगतान अब तक नहीं हो पाया है। साथ ही उन्होंने मांग की कि इस साल उनके गांव में तितावी शुगर मिल का गन्ना सेंटर लगाया जाए। अधिकारियों के काफी समझाने के बावजूद किसान मानने को तैयार नहीं हुए। विरोध करने वाले किसानों में आर्येश सैनी, सहकारी समिति के चेयरमैन नरेश सैनी उर्फ बिल्ला, ओमपाल, अतर सिंह, सुरेंद्र सैनी, कुलदीप सैनी, पंकज सैनी, अरविंद कुमार आदि किसान मौजूद रहे।