{"_id":"b9bf6864231fa304f00e5a54b1118b61","slug":"farmers-picket-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़का आक्रोश, पुतला फूंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भड़का आक्रोश, पुतला फूंका
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Tue, 19 Jan 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। गन्ना मूल्य में बढ़ोत्तरी नहीं होने पर किसानों का गुस्सा भड़क उठा है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने ग्यारहवें दिन कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के बाहर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। तहसील दिवस से लौट रहे बिजली विभाग के दो एसडीओ को बंधक बनाकर धरना स्थल पर बैठा लिया। शाम को एसडीएम सदर को अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपकर प्रदेशव्यापी बेमियादी धरना समाप्त कर दिया। साथ ही भाकियू कार्यकर्ताओं ने एक फरवरी को प्रदेश में चक्का जाम करने करने की चेतावनी दी है।
मंगलवार को कलक्ट्रेट में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू का प्रदेशव्यापी बेमियादी धरना ग्यारहवें दिन जारी रहा। गुस्साए भाकियू कार्यकर्ताओं ने भाकियू के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य विनोद निर्वाल, जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाने पर हाथों में गन्ना लेकर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदेश सरकार के पुतले को धरनास्थल से नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय के बाहर ले जाकर फूंका।
बाद में धरनास्थल पर भाकियू वक्ताओं ने कलक्ट्रेट में दो बजे के बाद तहसील दिवस से लौट रहे बिजली विभाग के एसडीओ सूर्य कुमार और योगेंद्र कुमार को धरना स्थल पर बंधक बना लिया। बाद में बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता शेष कुमार बघेल एवं विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता विजयपाल सिंह, अधिशासी अभियंता सुरेश चंद्रा मौके पर पहुंचकर भाकियू नेताओं से वार्ता करते हुए आश्वासन दिया कि बकाया गन्ने का भुगतान नहीं होने तक किसानों के खिलाफ कोई भी एफआईआर दर्ज नहीं होगा।
विज्ञापन
भाकियू के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद निर्वाल ने बताया कि भाकियू के शीर्ष नेताओं के निर्देश पर एसडीएम सदर श्याम अवध चौहान को ज्ञापन देकर प्रदेशव्यापी बेमियादी धरना समाप्त कर दिया गया है। प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार, धीरज चौधरी, अजय खाटियान, ओमवीर पटवारी, अमित निर्वाल, उदयवीर बाबा बनत, पुष्पेद्र निर्वाल, शहजाद लुहारी, जगमेहर सिंह पिंडौरा, रणवीर सिंह लिलौन, अक्षय राणा, अनीस मंसूरी, चंदन सिंह, सत्यवीर, संदीप, अमित निर्वाल आदि धरने पर बैठे थे।