फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers not taking nano urea

Shamli News: नैनो यूरिया न लेने पर अड़े किसान

Fri, 03 Feb 2023 05:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 03 Feb 2023 05:09 PM IST
विज्ञापन
Farmers not taking nano urea
- काटने पड़ रहे समिति के चक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली, गढ़ीपुख्ता। कस्बे व आसपास के गांवों के किसानों को इन दिनों यूरिया के लिए समिति के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। किसानों का आरोप है कि नैनो यूरिया के बिना उन्हें यूरिया और डीएपी नहीं दिया जा रहा है। शुक्रवार को भी समिति पर पहुंचे किसानों को अगले दिन आने की बात कहकर टरका दिया गया। जिससे किसानों में आक्रोश बढ़ रहा है।
कस्बा और आसपास के देहात क्षेत्रों के किसानों को इन दिनों यूरिया डीएपी के लिए सहकारी समिति के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। किसानों का आरोप है कि समिति के अधिकारी उन्हें नैनो यूरिया के बिना यूरिया डीएपी नहीं दे रहे हैं। शुक्रवार को भी कई किसानों को अगले दिन आने की बात कहकर वापस लौटा दिया गया। जिससे किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि समिति में यूरिया और डीएपी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें चक्कर कटवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस समय किसानों को गेहूं की फसल के लिए यूरिया की बेहद आवश्यकता है लेकिन नैनो यूरिया के बिना यूरिया नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि किसान अपनी फसल में नैनो यूरिया के बजाय 46 प्रतिशत नाइट्रोजन वाला यूरिया ही डालना चाहता है। यूरिया न मिलने से उन्हें भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में समिति के एमडी बबलू का कहना है कि समिति में यूरिया डीएपी उपलब्ध है, जो कल मिल जाएगा। यूरिया के दो और डीएपी के एक बैग के साथ नैनो यूरिया की एक बोतल मिलेगी। नैनो यूरिया की एक बोतल का पांच बीघा में स्प्रे होता है, इस आधार पर तीन बैग यूरिया मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed