फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers in the mood of battle for sugarcane

गन्ने के लिए किसान आरपार की लड़ाई के मूड में

Thu, 17 Jan 2019 11:23 PM IST
Deepak Sharma शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Published by: Deepak Sharma Updated Thu, 17 Jan 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
Farmers in the mood of battle for sugarcane
meeting - फोटो : अमर उजाला
शामली। नए और पुराने संपूर्ण बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसान यूनियन कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट में बेमियादी धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। किसानों ने गन्ने का हक लेने के लिए निर्णायक जंग लड़ने आह्वान किया। बृहस्पतिवार को धरना स्थल पर शामली चीनी मिल के अतिरिक्त गन्ना महाप्रबंधक नरेश कुमार, वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक दीपक राणा, जिला गन्ना अधिकारी डॉक्टर अनिल भारती पहुुंचे।
विज्ञापन


किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सवित मलिक ने कहा कि किसानों ने गन्ने का हक लेने के लिए निर्णायक जंग लड़ी जाएगी। पुराने व नए गन्ना भुगतान न होने तक किसानों का बेमियादी धरना जारी रहेगी। किसानों मजदूरों पर विद्युत निगम की ओर से दर्ज एफआईआर दर्ज वापस लिए जाने, आवारा पशुओं को पकड़े  जाने की मांग की।
विज्ञापन

20 जनवरी तक डीएम शामली ने समय मांगा है। बकाया भुगतान नहीं मिलने पर कलक्ट्रेट में 21 जनवरी को विशाल पंचायत करके चीनी मिल से आरपार की लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया जाएगा। धरने मेें गठवाला खाप के चौधरी हरिकिशन मलिक के पुत्र राजेद्र मलिक बहावड़ी थांबेदार चौधरी श्याम सिंह, कालखंडे खाप के बाबा श्याम सिंह, श्याम सिंह कुड़ाना, किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष मनोज पंवार  महासचिव सजीव लिलौन, प्रदेश प्रवक्ता जगबीर सिह  फौजी, जयपाल कुडाना, रणवीर सिह, अकबर अली, श्याम सिंह गुर्जर, इसरार त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने दिया समर्थन
शामली। किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं के बेमियादी धरने को जिला मुख्यालयों के अधिवक्ताओं ने नो वर्क रखकर अपना समर्थन दिया है। जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों की एक बैठक जिला बार भवन में हुई। गन्ने के बकाया भुगतान को लेकर दिए जा रहे किसानों के बेमियादी धरने का समर्थन किया गया।

न्यायिक कार्य से विरत रहे, बाद में जिला बार के अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार सिंह, महासचिव नील कमल, यूथ जिला बार एसोसिएशन जिला शामली के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह महासचिव नवीन कुमार ने किसानों को समर्थन दिया।

गन्ना आंदोलन की रिपोर्ट शासन को भेजी
बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसानों के धरने के संबंध में उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव गन्ना व गन्ना आयुक्त संजय को अवगत कराया जा चुका है। कलक्ट्रेट में धरना शांतिपूर्ण चल रहा है। अपर दोआब चीनी मिल शामली में किसानों से वार्ता करने के एसडीएम प्रशांत भारती, सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह को भेजा है। किसान अपना शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन कर सकते हैं। कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। - अखिलेश कुमार सिंह डीएम शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed