{"_id":"61cf4c588c7b3a077c0bfb6a","slug":"farmers-demonstrated-on-the-highway-shamli-news-mrt571546161","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
कैराना में हाईवे पर मवी के पास अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते धरनारत ग्रामीण
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। पंजीठ चौराहे पर पुल और अंडरपास बनवाने की मांग को लेकर शुक्रवार को किसानों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर दो दिन बाद हाईवे के अन्य स्थानों पर काम बंद करा दिया जाएगा।
नेशनल हाईवे 709 एडी का पानीपत के सिवाह से नगीना तक निर्माण कार्य कराया जा रहा है। 15 दिन पहले करीब 12 गांवों के किसान, ग्रामीण गांव मवी के पास अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए थे। हाईवे पर बन रहे पुल और अंडरपास का निर्माण कार्य बंद करा दिया था।
अनिश्चितकालीन धरने के 15वें दिन शुक्रवार को किसानों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की। बताया गया कि पंजीठ चौराहे से करीब 12 गांवों के ग्रामीणों और किसानों का आवागमन होता है। ऐसे में पंजीठ चौराहे पर भी पुल और अंडरपास का निर्माण कार्य कराया जाए।
विज्ञापन
किसान यूनियन ने दिया समर्थन
अनिश्चितकालीन धरने के 15वें दिन किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को अपना समर्थन दिया। वहीं उन्होंने कहा कि 15 दिन से किसान लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन शासन प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। प्रदर्शन के बहुत सारे तरीके हैं। आज कपड़े उतार कर प्रदर्शन किया है। आने वाले दिनों में अन्य तरीकों से भी प्रदर्शन किया जाएगा।