फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers and soldiers honored

किसानों और जवानों को सम्मानित किया

Sat, 18 Sep 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Farmers and soldiers honored
शामली भाजपा कार्यालय में किसान जवान सम्मान दिवस के कार्यक्रम में मंचासीन सांसद प्रदीप चौधरी व ब? - फोटो : SHAMLI
शामली। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर पार्टी के जिला कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाकिमो जिलाध्यक्ष सतपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में 71 किसानों व 71 जवानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, बाबा राजवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन तरार, विशेष सरोहा, हरवीर सिंह मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, प्रदेश मंत्री पदम सिंह ने किसानों और जवानों को सम्मानित किया। सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि देश के जवान विषम परिस्थितियों में भी सीमा की रक्षा पूरी मुस्तैदी से करते हैं। देश की जनता उनका ऋण कभी नहीं उतार सकती। इसी प्रकार कोरोना काल में भी किसानों ने अनाज की रिकॉर्ड पैदावार कर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की। किसानों की बिजली ट्रांसफार्मर की तुरंत बदलने का कार्य भाजपा सरकार द्वारा किया गया। कानून व्यवस्था दुरुस्त की गई है। बदमाशों पर अंकुश लगाया गया और महिलाओं को सम्मान दिया।
विज्ञापन

विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाई। किसानों को फसलों को लाभकारी मूल्य दिया गया। किसानों के लिए कई योजनाएं संचालित की। कार्यक्रम में प्रमोद कुमार, ज्ञान सिंह, रमेश, रामपाल आदि प्रगतिशील किसानों व सांसद ने का केक काटकर प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मनाया और उनके दीघार्यु होने की कामना की। भाकिमो जिला मीडिया प्रभारी चंद्रपाल सिंह, बंटी तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
सती मंदिर के निकट गोशाला में गोसेवा की
शामली। सर्व सेवा सम्मान समिति के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सती मंदिर के निकट स्थित गोशाला में गोवंश की सेवा की। गोवंश को हरी घास, चोकर, भूसा, पानी दिया। सभासद रोबिन गर्ग ने बताया कि गोमाता की सेवा करने से पुण्य लाभ मिलता है। सदस्य श्रवण संगल ने कहा कि श्राद्ध पक्ष में भी गोसेवा कार्यक्रम होना चाहिए। उपस्थित सत्र संयोजक गिरधारीलाल नारंग, अध्यक्ष मुकेश तायल, सचिव सचिन जैन, कोषाध्यक्ष हर्ष मित्तल, नीरज गोयल, अजय संगल पप्पू, रजनीश नामदेव, गिरीश तायल, जगदीश अरोरा, अमित सैनी, संदीप विश्वकर्मा, सुशील अग्रवाल, भूपेंद्र खन्ना ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed