फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers also get chance in Republic Day parade: Naresh Tikait

गणतंत्र दिवस की परेड में किसानों को भी मौका मिले : नरेश टिकैत

Thu, 24 Dec 2020 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Farmers also get chance in Republic Day parade: Naresh Tikait
शामली। झिंझाना क्षेत्र के गांव मछरौली में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों को गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने की अनुमति दे। उनके ट्रैक्टरों को भी परेड में शामिल किया जाए। किसान आंदोलन पर कहा कि यदि सरकार दो कदम पीछे हटे तो किसान भी कुछ रास्ता निकालेंगे। भाकियू अध्यक्ष के आने से पुलिस भी सतर्क रही।
विज्ञापन

भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत बृहस्पतिवार दोपहर क्षेत्र के गांव मछरौली में खाप थांबेदार चौधरी धारा सिंह की रस्म तेरहवीं पर पहुंचे। उन्होंने चौधरी धारा सिंह के बड़े पुत्र रण सिंह को थांबेदार की पगड़ी बांधी। लौटते समय समय नरेश टिकैत सींगरा गांव में रह रहे सिसौली निवासी अपने ही परिवार के अमित बालियान के घर पहुंचे और परिवार की कुशलक्षेम जानने के बाद पत्रकारों से वार्ता की।
विज्ञापन

भाकियू अध्यक्ष ने किसानों के आंदोलन को लेकर कहा कि सरकार हठधर्मिता दिखा रही है। सड़कों पर बैठे किसानों की मांग पर कृषि कानूनों को वापस नहीं ले रही है, लेकिन किसान भी अपनी बात को लेकर अड़े हैं और जब तक काला कानून वापस नहीं होगा पीछे नहीं हटेंगे। सरकार से हमारी मांग है कि आने वाले गणतंत्र दिवस की परेड में किसानों को भी मौका दिया जाना चाहिए। किसानों की हकीकत को जानकर उनके ट्रैक्टर भी परेड में शामिल किए जाएं। सरकार अगर कुछ कदम पीछे हटे तो किसान भी कुछ बीच का रास्ता निकालेंगे। भाकियू अध्यक्ष के आने की सूचना पर पुलिस की सतर्क रही और उनके जाने के बाद राहत की सांस ली। मौके पर हरेंद्र बालियान, ओमपाल सिंह, रेशपाल बालियान, इनाम, दरयाव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed