फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmer said, will not give sugarcane to Thanabhavan mill

Shamli News: किसान बोले, थानाभवन मिल को नहीं देंगे गन्ना

Sat, 02 Sep 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 02 Sep 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Farmer said, will not give sugarcane to Thanabhavan mill
जलालाबाद। हसनपुर लुहारी के ग्रामीणों ने गन्ना सहकारी समिति पर ज्ञापन देते हुए थानाभवन स्थित बजाज शुगर मिल को गन्ना देने से साफ इंकार कर दिया है। किसानों का कहना है कि भुगतान समय से न होने के कारण वह इस सीजन अपना गन्ना थाना भवन मिल को नहीं देंगे। गन्ना समिति ने किसानों को उनकी मांग पर उचित कार्रवाई का शासन दिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी के किसान गन्ना समिति थानाभवन पहुंचे और यहां पर सहारनपुर से आए गन्ना उप आयुक्त ओम प्रकाश सिंह से मिले। इस दौरान किसानों ने कहा कि थानभवन शुगर मिल हमेशा से ही किसानों के गन्ना भुगतान को लेकर फिसड्डी साबित रहा है। मिल ने कभी भी किसानों का भुगतान समय से नहीं किया। जिस कारण क्षेत्र के गन्ना किसानों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। किसानों ने मांग की कि उनके गांव में तितावी या देवबंद शुगर मिल का कांटा लगाया जाए। इस संबंध में किसानों ने उप गन्ना आयुक्त को शिकायत की। इस पर उप आयुक्त ने गन्ना सचिव भास्कर सिंह रघुवंशी की किसानों की समस्या को सुनने ओर उसके निवारण के निर्देश दिए। इसके बाद गन्ना सचिव भास्कर सिंह ने किसानों को पांच सितंबर तक किसानों के मांग संबंधी प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया। मौके पर किसान रकम सिंह, सुमित सैनी, आर्यश सैनी, संजय सैनी, अमित सैनी, पंकज सैनी, मन्नू सैनी, सोनू, रामपाल सिंह, सुशील, अतर सिंह, राजेंद्र, शीशपाल, संदीप सैनी, अरविंद सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed