फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmer reaches Collectorate for self-immolation, DM orders investigation

Shamli News: आत्मदाह के लिए कलक्ट्रेट पहुंचा किसान, डीएम ने दिए जांच के आदेश

Tue, 12 Sep 2023 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 12 Sep 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Farmer reaches Collectorate for self-immolation, DM orders investigation
शामली/कांधला। एलम के मोहल्ला हरि नगर निवासी एक बुजुर्ग किसान करीब दो माह पहले उजाड़ी गई फसल और जमीन पर किए गए अवैध कब्जे के मामले में सुनवाई नहीं होने पर सोमवार को दोपहर कलक्ट्रेट में पेट्रोल की बोतल लेकर पहुंच गया। कहा कि यदि सुनवाई नहीं हुई तो वह कलक्ट्रेट में ही पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करेगा। डीएम ने एसडीएम को मामले की जांच सौंपते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। जांच के लिए टीम गठित कर दी गई। डीएम को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए एक सप्ताह के अंदर सुनवाई नहीं होने पर परिवार के पांच सदस्यों समेत आत्महत्या की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

हरि नगर निवासी सत सिंह ने डीएम को दिए पत्र में आरोप लगाया कि कुछ समय पूर्व ही गांव के दो दबंगों ने उसकी गन्ना और बाजरे की फसल को उजाड़ दिया था तथा उसकी करीब आठ बीघा जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया। थाना पुलिस, तहसील में दस से अधिक बार शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। सोमवार को वह कलक्ट्रेट में पेट्रोल की बोतल लेकर पहुंच गया। उसने आत्मदाह की चेतावनी दी। डीएम ने किसान को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मामले की जांच एसडीएम को सौंप दी है। एसडीएम विनय भदौरिया ने बताया कि किसान मिला था। जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed