फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmer friendly government will be formed in 2022

2022 में बनेगी किसान हितैषी सरकार: सुधीर पंवार

Mon, 03 Jan 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Farmer friendly government will be formed in 2022
गढ़ीपुख्ता। ऊन तहसील क्षेत्र के गांव पिंडौरा जहांगीरपुर में एक किसान मजदूर सम्मेलन का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और योजना आयोग के पूर्व सदस्य प्रो. सुधीर पंवार ने कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होना तय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने सपा सरकार बनने पर घरेलू कनेक्शन पर 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने, किसानों और मजदूरों को प्रतिमाह 1000-1200 रुपये और ट्यूबवेल की बिजली मुफ्त करने की घोषणा की है। सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि कृषि कानूनों की वापसी को सालभर से अधिक चले आंदोलन ने भाजपा का किसान और गांव विरोधी चेहरा बेनकाब कर दिया है। अध्यक्षता देवेंद्र सिंह और संचालन अजय पिंडोरा और विनीत मुखिया ने संयुक्त रूप से किया। प्रदेश सचिव शरीफ अहमद, सच्चू प्रधान, रालोद जिला सचिव सुधीर खाटियान, मोनू चिकारा, चौधरी विनय कुमार, बलराज मुखिया, विक्रम सिंह, योगेंद्र गागौर, मोहित, उत्तम पिंडौरा, जगनेर, मोर सिंह, सुमित, राजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed