फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Family waiting for the dead body from Bangladesh

बांग्लादेश से शव आने के इंतजार में परिवार

Wed, 25 Dec 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Family waiting for the dead body from Bangladesh
बाबरी क्षेत्र के गांव भदौडा निवासी मृतक शिवकुमर का फाइल फोटो - फोटो : SHAMLI
बांग्लादेश से शव आने के इंतजार में परिवार
विज्ञापन

बाबरी (शामली)। बाबरी क्षेत्र के भंदौड़ा गांव निवासी युवक की बांग्लादेश के ढाका शहर में मौत हो गई। वहां पर वह स्टील फैक्टरी में काम करता था। उनका परिवार बेटे के शव के लिए परेशान है।

क्षेत्र के गांव भंदौड़ा निवासी सुभाष चंद्र पाल का पुत्र शिवकुमार पाल (32) इसी साल कानपुर में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार की मदद से सात अगस्त को 2019 को बांग्लादेश की ढाका स्थित एक स्टील कंपनी में फिटर था। शिवकुमार के पिता सुभाष चंद्र ने बताया कि 17 दिसंबर को उनके पास एक फोन आया। बताया गया कि उनके बेटे की ठंड से मौत हो गई है। पिता के अनुसार शिवकुमार ने पहले साउथ अफ्रीका में भी रहकर काम किया था। वहां पर उनके एक साढू भी रहते हैं। इसके बाद उन्होंने अपने साढू को फोन कर मामले की पूरी जानकारी दी। उनके साढू ने किसी तरह ढाका आदि में संपर्क कर बात की, तो शिवकुमार की मौत की पुष्टि हो गई। पता चला कि शिवकुमार की मौत ठंड से हो गई है। पिता सुभाष के अनुसार उन्हें फोन पर बताया गया कि वह एक मेल करके कुछ कागजात भेजेंगे । उनपर शिवकुमार की पत्नी के साइन कराकर दो दिन पूर्व उसी मेल से वापस भेज दें। उन्होंने ये सब कार्रवाई करा दी। अब उन्हें शव आने का इंतजार है। परिवार में शोक की लहर है, लेकिन परिजन अभी असमंजस में है कि उसका शव वहां से कैसे आएगा कौन लाएगा। ये भी उन्हें पता नहीं है। परिजन रिश्तेदार और जानकारों की मदद से बातचीत में लगे हैं।शिवकुमार के एक पुत्र और एक पुत्री है। बाबरी थानाध्यक्ष नेम चंद ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed