{"_id":"5abbdddc4f1c1bd5298b464d","slug":"family-members-furiously-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी गिरफ्तार नहीं होने पर भड़के परिजन, हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी गिरफ्तार नहीं होने पर भड़के परिजन, हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
विलाप करती महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली मे तीन दिन पूर्व हुई महिला की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार नहीं होने पर मृतका के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों द्वारा समझाने तथा गिरफ्तारी का आश्वासन दिए जाने के बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन
बुढ़ाना निवासी मेघा की शादी शामली की मंडी जवाहर गंज निवासी अमर सिंघल के साथ 2014 में हुई थी। तीन साल पूर्व उसने एक बेटी को जन्म दिया था। जिसके बाद से ससुराल पक्ष के लोग उसे परेशान करने लग गए थे। दस दिन पूर्व महिला ने एक ओर बेटी को जन्म दिया तो आरोप है कि ससुरालियों ने मारपीट कर रविवार रात महिला को छत से नीचे धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में आरोपी अमर सहित कई ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। जिसके बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। उधर 24 घंटे बीतने के बाद मंगलवार की रात पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव शामली में पहुंचा तो वहां पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। महिला के मायके पक्ष के लोगों गिरफ्तारी मांग कर जमकर हंगामा शुरू कर दिया।
सूचना पर कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। बाद में सीओ सिटी मौके पर पहुंचे और आरोपियों को की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया लोगों को शांत किया। जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार कराया गया। उधर, एएसपी जगदीश शर्मा ने बताया कि कोतवाली पुलिस को हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया है ओर दबिश डलवाई जा रही है, जल्द ही गिरफ्तारी हो जाएगी।
विज्ञापन
72 घंटे बीते, फिर भी नहीं हुई गिरफ्तारी
रविवार रात महिला की हत्या की गई। सोमवार को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, लेकिन पुलिस 24 घंटे बीतने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं कर पाई। मंगलवार की शाम जब महिला का शव पहुंचा तो आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने पर परिजनों में रोष उत्पन्न हो गया। उधर बुधवार को 72 घंटे बीतने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन