फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   eyes of intelligence department will be on saharanpur district

अब सहारनपुर जिले पर खुफिया विभाग की नजर

Wed, 31 Jul 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
eyes of intelligence department will be on saharanpur district
जलालाबाद/थानाभवन (शामली)। दो दिन पूर्व जलालाबाद की खुशनुमा कॉलोनी से पकड़े गए म्यांमार निवासी शिक्षक व तीन छात्रों की गिरफ्तारी के बाद खुफिया विभाग और ज्यादा सतर्क हो गया है।
विज्ञापन

खुफिया विभाग को शक है कि म्यांमार से आते वक्त सिर्फ ये तीनों भाई ही भारत नहीं आए होंगे, बल्कि इनके साथ और कई साथियों ने देश में प्रवेश किया होगा। अब पुलिस ने इन तीनों के साथियों की कुंडली खंगालने में जुट गई है। यही नहीं, पुलिस व खुफिया विभाग को यह भी संदेह है कि इनके साथी सहारनपुर, देवबंद में छिपे हो सकते हैं। पुलिस अधिकारी भी शामली के साथ बागपत, मेरठ, सहारनपुर समेत आसपास के जिलों में विदेशी नागरिकों के छिपे होने की संभावना जता चुके हैं। पुलिस सूत्रों की माने तो अभी इस मामले को लेकर महकमा होमवर्क कर रहा है। इसके बाद करीब छह लोगों की तलाश में छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है कि इनके साथी भी वेस्ट यूपी में छिपे होने की संभावना है। इसकी जांच की जा रही है। अगर इनके साथी आसपास के जिलों में छिपे होने की बात सच साबित होती है, तो उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed