फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Eye surgeon appointed, patients will get better treatment

आई सर्जन हुए नियुक्त, मरीजों को मिलेगा बेहतर उपचार

Sun, 12 Dec 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Eye surgeon appointed, patients will get better treatment
शामली। जिला संयुक्त चिकित्सालय में ईएनटी सर्जन के बाद अब आई सर्जन की नियुक्ति होने से मरीजों को आंखों का उपचार और आपरेशन की सुविधा मिलेगी। जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों की नियुक्ति होने से मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ रही है।
विज्ञापन

गांव मुंडेट के निकट पूर्वी यमुना नहर के किनारे जिला संयुक्त चिकित्सालय में इस साल 16 अगस्त को दो चिकित्सकों से ओपीडी शुरू की गई थी। ओपीडी शुरू होने के बाद पैथोलोजी लैब भी चालू की गई। पिछले महीने हड्डी रोग विशेषज्ञ की शासन स्तर से नियुक्ति की गई थी, लेकिन उन्होंने अभी तक ज्वाइन नहीं किया। उन्हें बाराबंकी से स्थानांतरित किया गया था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनके ज्वाइन न करने की रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। करीब दस दिन पहले ईएनटी सर्जन डॉ. निधि शर्मा की नियुक्ति हुई थी। उन्होंने ज्वाइन कर लिया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार ने बताया कि अब अस्पताल में आई सर्जन डॉ. एसके जैन का पुर्न नियोजन हुआ है। वे सहारनपुर में अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण के पद पर तैनात थे। जिला अस्पताल में तीन इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) डॉ. अलताफ, डॉ. इंतजार और डॉ. विकास है। इनके अलावा ओपीडी में डॉ. विपिन, डॉ. अर्जित सिंह, डॉ. अभिनव चतुर्वेदी मरीजों की जांच कर उपचार कर रहे हैं। जिला अस्पताल में जल्द ही और चिकित्सकों की नियुक्ति होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed