फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   eye hospital will help the poor: Suresh Rana

आई हॉस्पिटल से मिलेगी गरीबों को मदद: सुरेश राणा

Mon, 01 Nov 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
eye hospital will help the poor: Suresh Rana
शामली लाला गंगा शरण लायंस आई हॉस्पिटल का नवनिर्मित भवन का लोकापर्ण करते गन्ना मंत्री सुरेश राणा ? - फोटो : SHAMLI
शामली। लायंस क्लब शामली के भैंसवाल रोड पर गोहरनी के पास नवनिर्मित लाला गंगाशरण लायंस आई हॉस्पिटल का लोकार्पण गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस हास्पिटल के शुरू हो जाने से गरीबों लाभ मिलेगा। आंखों संबंधी बीमारी के लिए आम नागरिकों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

गन्ना मंत्री और क्षेत्रीय विधायक तेजेंद्र निर्वाल व डीएम जसजीत कौर ने प्रत्येक बाधा को दूर करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया। लायंस क्लब के अध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष लगभग 3000 मोतियाबिंद आपरेशन गाजियाबाद स्थित लायंस हॉस्पिटल के माध्यम से कराए जा रहे हैं। अब शामली में ही यह व्यवस्था अतिशीघ्र इस हॉस्पिटल में मिलेगी। चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरपर्सन अशोक मित्तल ने बताया कि आई हॉस्पिटल में ओपीडी चालू कर दी गई है।
विज्ञापन

डॉ. अशुंल भारद्वाज और डॉ. अशोक सिंघल मरीजों की जांच करेंगे। एक माह में ऑपरेशन की सुविधा मरीजों को दिलाई जाएगी। कार्यक्रम संयोजक अशोक बंसल ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन विनीत गोयल ने किया। कार्यक्रम में आर्किटेक्ट नंद कुमार कंसल, मधु मित्तल, आलोक जैन, अनिल कच्छल, राहुल जैन, नवीन कुमार, राकेश कच्छल, मुकेश गर्ग, प्रेम मोहन बिंदल, वरुण जैन, अंकित गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed