{"_id":"050292766708a88adfef975cb4a9a77a","slug":"extortion-of-30-million-sought-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 लाख की रंगदारी मांगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 लाख की रंगदारी मांगी
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Fri, 16 Oct 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली (ब्यूरो)। पटाखा कारोबारी से 30 लाख रुपये रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। डिमांड पूरी न होने पर कारोबारी और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू करते हुए तीन युवकों को शक के आधार पर पूछताछ के लिए उठाया है।
मामला कस्बा गढ़ीपुख्ता का है। वहां रहने वाले पटाखा कारोबारी के मोबाइल पर दो दिन पूर्व कॉल आई। कॉल करने वाले ने कारोबारी से कहा कि बहुत मोटी कमाई कर रहे हो, हमें भी 30 लाख रुपये चाहिए। कारोबारी ने ना नुकुर की, तो वह बोला कि ज्यादा चालाक मत बन, नहीं तो जान से हाथ धोना पड़ जाएगा। इसके बाद कारोबारी ने परिजनों को इस बारे में बताया, जिसके बाद परिवार में दहशत फैल गई।
कारोबारी ने गढ़ीपुख्ता थाने पहुंचकर तहरीर देकर रंगदारी की धमकी देने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़ित कारोबारी के नंबर की कॉल डिटेल निकलवाई, जिसके बाद धमकी देने वाले नंबर की जांच शुरू हुई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने कस्बा गढ़ीपुख्ता के तीन युवकों को शक के आधार पर पूछताछ के लिए पकड़ा।
विज्ञापन
पूछताछ में कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर शुक्रवार तक पुलिस वारदात का खुलासा कर सकती है। गढ़ीपुख्ता थाना प्रभारी अमरदीप लाल का कहना है कि कारोबारी को धमकी देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है, जल्दी ही खुलासा किया जाएगा।