फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Expressed indignation over murder case not disclosed

परिजनों ने एएसपी से की हत्याकांड का खुलासा करने की मांग

Fri, 27 Dec 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Expressed indignation over murder case not disclosed
हत्याकांड का खुलासा नहीं होने पर रोष जताया
विज्ञापन

शामली। गांव सिंभालका में युवक की हत्या का खुलासा नहीं होने पर परिजनों ने रोष जताया है। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचकर एएसपी से मिलकर हत्याकांड का खुलासा करने की मांग की। एएसपी ने परिजनों को जल्द खुलासा किए जाने का आश्वासन दिया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंभालका में एक सप्ताह पहले 19 दिसंबर की सुबह करीब दस बजे बिना नंबर की बाइक सवार तीन बदमाशों ने 24 वर्षीय नितिन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घर पर जिस समय बदमाश पहुंचे थे तो उस समय नितिन खेत पर था। घर पर उनकी मां मुनेश मौजूद थी। मुनेश को बदमाशों ने अपने को श्रम विभाग का कर्मचारी बताते हुए नितिन को खेत से फोन कर बुलवाया था। इसके बाद बदमाशों ने घर के बाहर नितिन की हत्या कर बदमाश फरार हो गए थे। बृहस्पतिवार को मृतक नितिन के बड़े भाई विपिन परिजनों और ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे और वहां पर एएसपी राजेश कुुमार श्रीवास्तव से मिले। परिजनों ने कहा कि नितिन की हत्या की घटना के एक सप्ताह बाद भी खुलासा नहीं हो सका। उन्होंने एएसपी से हत्याकांड का खुलासा करने की मांग की। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले की जांच चल रही है। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। एएसपी ने जल्द ही हत्याकांड का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर पूर्व प्रधान के पति संजीव कुमार व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। कोतवाल सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ चल रही है। इस मामले में कई लोग शक के घेरे में है, उनके बारे में गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed