{"_id":"62b4b4b85e7add2c5846047d","slug":"expressed-displeasure-with-bank-officials-over-pending-files-shamli-news-mrt5941382157","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी योजनाओं की लंबित पत्रावलियों पर बैंकों अधिकारियों को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी योजनाओं की लंबित पत्रावलियों पर बैंकों अधिकारियों को फटकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबित पत्रावलियों पर बैंक अधिकारियों से नाराजगी जताई
एडीएम की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में हुई जिला सलाहकार समिति की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को एडीएम संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति की बैठक हुई। इसमें बैंक वार समीक्षा कर लंबित पत्रावलियों को लेकर कड़ी नाराजगी जताई।
एडीएम ने निर्देश दिए कि सरकार की पीएम स्वनिधि, पीएमईजीपी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, एक जनपद एक उत्पाद योजना समेत अन्य योजनाओं में अधिक से अधिक लोन स्वीकृत कर वितरण कराया जाए। एडीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण कराएं। बैठक में लीड बैंक मैनेजर उमाशंकर गर्ग ने बैंकों से जुड़ी विभिन्न जानकारी दी।
बताया कि शासन के निर्देशानुसार 100 दिन का लक्ष्य दिया है। जिसको प्राप्त करना है। एडीएम ने सभी बैंकों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में लंबित आवेदनों के जल्द निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। साथ ही कहा कि निर्देशों के अनुपालन न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आयोजित बैठक में उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य, पीओ डूडा प्रदीप कांत व सभी बैंकों के जिला समन्वयक मौजूद रहे।