{"_id":"64f2eef34358479ded0dfcb8","slug":"explosion-in-fire-crackers-factory-in-shamli-woman-died-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली में हादसा: पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, महिला की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली में हादसा: पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, महिला की दर्दनाक मौत
Sat, 02 Sep 2023 01:49 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 02 Sep 2023 01:49 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के शामली में एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि फैक्टरी में आग लगने से जबरदस्त विस्फोट हुआ।
विज्ञापन
Shamli Police
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली में शहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने के कारण एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
बताया गया कि शहर कोतवाली के मोहल्ला दयानंद नगर नाला पटरी पर एक मकान में चल रही पटाखा फैक्टरी में अचानक आग लग गई। आग लगते ही धमाके के साथ फैक्टरी में विस्फोट हो गया। हादसे में महिला करतारी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
जानकारी मिली कि मकान प्रमोद का है जिसमें पटाखे बनाने की फैक्टरी चल रही थी। आग लगते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।