{"_id":"62094cc8e53b88214d0b0893","slug":"exciting-matches-in-badminton-competition-shamli-news-mrt576873439","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन प्रतियोगिता में हुए रोमांचक मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन प्रतियोगिता में हुए रोमांचक मैच
विज्ञापन
लायंस क्लब शामली क्रॉउन के तत्वावधान में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन करते नगर पालिक?
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। लायंस क्लब शामली क्रॉउन की ओर से रविवार को माजरा रोड स्थित वीवी डिग्री कॉलेज प्रांगण में क्राउन बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने उद्घाटन किया। प्रतियोगिता का प्रथम दिन बेस्ट ऑफ थ्री के आधार पर लीग मैच संपन्न हुए।
पहला मैच मेजबान संस्था लायंस क्लब शामली क्राउन और अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के बीच हुआ। 21-5, 21-5 के अंतर से अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन ने जीत कर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान बना लिया। दूसरे मैच में केमिस्ट एसोसिएशन की टीम समय पर न आने पर साइमा की टीम वॉक ओवर के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंची। तीसरे मैच में लायंस क्लब की टीम ने संकल्प विकास समिति को 21-6 और 21-4 हराकर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। बाद में शामली केमिस्ट एसोसिएशन एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बीच मैच हुआ।
जिसमें 21-8, 21-11 की बढ़त के साथ केमिस्ट एसोसिएशन ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई। रोटरी क्लब स्टार और भारतीय विद्यार्थी संगम के बीच हुए मैच में रोटरी क्लब स्टार ने 21-5 और 21-9 की बढ़त के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंची।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में लायंस क्लब, रोटरी क्लब, रोटरी क्लब शामली स्टार, शामली इंडस्ट्रियल स्टेट मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन, भारत विकास परिषद, अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन, संकल्प विकास समिति, भारतीय विद्यार्थी संगम, मानव अधिकार संगठन आदि संस्थाओं ने अपने 35 वर्ष से अधिक खिलाड़ियों के साथ प्रतियोगिता में भागीदारी की। लायंस क्लब के अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा और प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. अर्जुन वर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मैच रेफरी गौरव मित्तल रहे।