फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Examiner will feed the data related to evaluation of answer sheets online

उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन संबंधी डाटा ऑनलाइन फीड करेंगे परीक्षक

Thu, 14 Apr 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Examiner will feed the data related to evaluation of answer sheets online
शामली। यूपी बोर्ड की परीक्षा 2022 समाप्त होने के बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गई है। अब बोर्ड की तरफ से मूल्यांकन की तारीख का इंतजार किया जा रहा है। इस बार परीक्षकों को रोजाना उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन संबंधी डाटा पोर्टल पर ऑनलाइन फीड करना होगा। परीक्षकों की ड्यूटी भी ऑनलाइन ही लगाई जाएगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा वैसे तो 12 अप्रैल को खत्म हो रही थी, लेकिन 30 मार्च को इंटर का अंग्रेजी विषय का पेपर लीक होने के कारण उस दिन प्रदेश के 24 जिलों में दूसरी पाली में होने वाली इस विषय की परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। निरस्त हुई अंग्रेजी की परीक्षा 13 अप्रैल को शामली समेत 24 जिलों में पहली पाली में कराई गई। इस परीक्षा के साथ ही बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त हो गई। अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गई है। जिले में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन केंद्र आरके इंटर कालेज शामली को बनाया गया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की तरफ से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन शुरू करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन से प्रस्ताव पर हरी झंडी मिलते ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड की परीक्षा समाप्त होने के बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी चल रही है। जिले में आरके इंटर कालेज शामली को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। बोर्ड की तरफ से मूल्यांकन शुरू करने की तारीख का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस बार बोर्ड परीक्षा में जिस तरह से कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन लगी है, उसी तरह से मूल्यांकन में भी परीक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन लगाई जाएगी। परीक्षकों का डाटा पहले ही बोर्ड को भेजा जा चुका है। इसके अलावा इस बार परीक्षकों को रोजाना उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन संबंधी डाटा फीड करना होगा। इसमें परीक्षक का नाम, विषय, कितनी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ आदि जानकारी बोर्ड की तरफ से जारी किए जाने वाले पोर्टल पर फीड करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed