फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ex-serviceman riding a bike dies in an accident

हादसे में बाइक सवार पूर्व सैनिक की मौत

Fri, 12 Jun 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ex-serviceman riding a bike dies in an accident
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में कैराना रोड पर कंटेनर की टक्कर लगने से बाइक सवार पूर्व सैनिक की मौत हो गई।
विज्ञापन

कांधला थानाक्षेत्र के गांव डुंडूखेड़ा निवासी पूर्व सैनिक वकील अहमद (55) खेड़ी करमू बिजलीघर पर सुरक्षा गार्ड थे। शुक्रवार सुबह वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। कैराना रोड पर कंडेला बिजलीघर से आगे पहुंचे तो शामली की तरफ से आ रहे कंटेनर ने पहले आगे चल रही कार में पीछे से टक्कर मारी। इसके बाद कंटेनर बाइक से टकरा गया। हादसे में वे घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक कंटेनर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी शामली ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र राशिद की तहरीर पर पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। पूर्व सैनिक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र राशिद ने बताया कि उनके पिता करीब 10 साल से खेड़ीकरमू बिजलीघर पर सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed