{"_id":"627566657bc03324af4b5300","slug":"evaluation-work-of-up-board-answer-sheets-completed-shamli-news-mrt5875123180","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन कार्य पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन कार्य पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया है। 14 दिन में 1,23,216 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ है। मूल्यांकित हुई उत्तर पुस्तिकाओं को कोठार में सुरक्षित रखा गया है।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 23 अप्रैल से शुरू हुआ था। बोर्ड ने चार मई तक मूल्यांकन कार्य पूरा करने के निर्देश दिए थे। परीक्षकों की लगातार कमी के कारण तय समय पर मूल्यांकन कार्य पूरा नहीं हो पाया था। मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र पर इंटर एवं हाईस्कूल के निर्धारित 497 परीक्षकों में से 312 परीक्षक उपस्थित रहे। शुक्रवार को इंटर की भौतिक विज्ञान, जीवविज्ञान और हाईस्कूल की गृह विज्ञान आदि विषयों की बची हुई सभी 8,168 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। इसके बाद मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया है। मूल्यांकन केंद्र पर इंटर और हाईस्कूल की कुल प्राप्त 1,23,216 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो गया है। मूल्यांकन के बाद सभी उत्तर पुस्तिकाएं कोठार में सुरक्षित रखी गई है। उप नियंत्रक ने बताया कि शनिवार को मूल्यांकन संबंधी दस्तावेजों को पूरा करने का कार्य किया जाएगा।