फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Evaluation work of UP Board answer sheets completed

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन कार्य पूरा

Fri, 06 May 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Evaluation work of UP Board answer sheets completed
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया है। 14 दिन में 1,23,216 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ है। मूल्यांकित हुई उत्तर पुस्तिकाओं को कोठार में सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 23 अप्रैल से शुरू हुआ था। बोर्ड ने चार मई तक मूल्यांकन कार्य पूरा करने के निर्देश दिए थे। परीक्षकों की लगातार कमी के कारण तय समय पर मूल्यांकन कार्य पूरा नहीं हो पाया था। मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र पर इंटर एवं हाईस्कूल के निर्धारित 497 परीक्षकों में से 312 परीक्षक उपस्थित रहे। शुक्रवार को इंटर की भौतिक विज्ञान, जीवविज्ञान और हाईस्कूल की गृह विज्ञान आदि विषयों की बची हुई सभी 8,168 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। इसके बाद मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया है। मूल्यांकन केंद्र पर इंटर और हाईस्कूल की कुल प्राप्त 1,23,216 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो गया है। मूल्यांकन के बाद सभी उत्तर पुस्तिकाएं कोठार में सुरक्षित रखी गई है। उप नियंत्रक ने बताया कि शनिवार को मूल्यांकन संबंधी दस्तावेजों को पूरा करने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed