फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Evaluation of copies will not be completed in stipulated time

तय समय में पूरा नहीं होगा कॉपियों का मूल्यांकन

Tue, 03 May 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Evaluation of copies will not be completed in stipulated time
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तय समय पर पूरा नहीं हो पाएगा। 10 दिन में 77.68 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो सका है। मंगलवार को ईद की छुट्टी के कारण मूल्यांकन कार्य बंद रहेगा। अब एक दिन में बची हुई 27472 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा नहीं हो पाएगा। उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड की तरफ से मूल्यांकन का समय बढ़ाया जाएगा। हालांकि अभी इस बारे में बोर्ड की तरफ से दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

आरके इंटर कालेज शामली मूल्यांकन केंद्र पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 23 अप्रैल से शुरू हुआ था। मूल्यांकन का कार्य लगातार चल रहा है, लेकिन परीक्षकों की लगातार कमी चली आ रही है, जिस कारण मूल्यांकन धीमी गति से ही चल रहा है। 10 दिन में सोमवार तक 77.68 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य हो पाया है। बोर्ड ने चार मई तक मूल्यांकन पूरा करने के निर्देश दिए हुए हैं। तीन मई को ईद की छुट्टी के कारण मूल्यांकन कार्य नहीं हो पाएगा। अब एक दिन में बची हुई 27472 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा नहीं हो सकेगा। मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मूल्यांकन कार्य हुआ। केंद्र पर हाईस्कूल के 133 और इंटर के 222 परीक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अब तक हाईस्कूल की कुल प्राप्त 75710 उत्तर पुस्तिकाओं में से 63713 और इंटर की कुल प्राप्त 46698 उत्तर पुस्तिकाओं में से 31223 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हुआ है। उन्होंने बताया कि बुधवार का एक दिन बचा है, जिसमें कॉपियों का मूल्यांकन पूरा करने की पूरी कोशिश रहेगी, अगर पूरा नहीं हो पाता तो बोर्ड की तरफ से समय बढ़ाया जा सकता है, हालांकि अभी बोर्ड की तरफ से दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed