फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Evaluation incomplete in shamli

हाईस्कूल के तीन विषयों का मूल्यांकन अभी अधूरा

Tue, 27 Mar 2018 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Tue, 27 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
Evaluation incomplete in shamli
आरके इंटर कालेज मूल्याकंन केंद्र पर कापियां चेक करते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
शामली के आरके इंटर कॉलेज में चल रहे यूपी बोर्ड मूल्यांकन कार्य का 11वां दिन रहा। अभी हाईस्कूल और इंटर की 34 हजार के लगभग कॉपियों का मूल्यांकन अधूरा है। वहीं हाईस्कूल के तीन विषय का अभी तक मूल्यांकन शिक्षकों की कमी के चलते अधूरा है। उप नियंत्रक का कहना है कि आज से इंटर के परीक्षकों को लगाकर कॉपियों का मूल्यांकन समय पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के चल रहे मूल्यांकन कार्य के चार दिन शेष रह गए हैं। जबकि अभी हाईस्कूल में हिंदी, अंग्रेजी और इतिहास विषयों की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शिक्षकों की कमी के चलते बाधित चल रहा है। यह दिक्कत मूल्यांकन कार्य के शुरू से ही चली आ रही है। अभी भी हाईस्कूल की लगभग 18 हजार कॉपियों का मूल्यांकन और इंटर का 16 हजार 382 कॉपियों का मूल्यांकन अधूरा है। मंगलवार को हाईस्कूल और इंटर की करीब 16 हजार ही कॉपियों का मूल्यांकन हुआ।
विज्ञापन
वहीं, उप नियंत्रक लोकेंद्र कुमार का कहना है कि इंटर की हिंदी और अंग्रेजी विषय की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। अब सभी इंटर के परीक्षकों को हाईस्कूल की कॉपियों के मूल्यांकन कार्य में लगाया जाएगा। जिसके चलते समय रहते शेष 34 हजार कॉपियों का मूल्यांकन कार्य भी समय के रहते पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ अनुपस्थित चल रहे परीक्षकों से मूल्यांकन कार्य करने और समय से पहले चले जाने वाले परीक्षकों से भी वार्ता कर समय के अनुसार ही मूल्यांकन केंद्र से समय पर ही जाने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में मूल्यांकन आज होगा पूरा शामली। जनपद के परिषदीय स्कूलों में परीक्षा के समाप्त होने के बाद सोमवार से मूल्यांकन कार्य जारी है। बुधवार शाम तक सभी ब्लाकों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो जाएगा। 30 मार्च को सभी स्कूूलों में परीक्षाफल घोषित किया जाएगा।जनपद के 750 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में चल रही वार्षिक परीक्षा का समापन हो गया है। परीक्षा में लगभग 72 हजार परीक्षार्थी शामिल रहे। बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि बेसिक शिक्षा सचिव के निर्देशानुसार 24 से 28 मार्च के बीच मूल्यांकन कार्य किया जाना है। प्राथमिक स्कूलों में कक्षा 2 से 4 तक का मूल्यांकन कार्य विद्यालय स्तर पर और कक्षा-5 का एनपीआरसी स्तर पर चल रहा है।
जिसमें कक्षा पांच का मूल्यांकन कार्य लगभग समाप्त होने को है। वहीं उच्च प्राथमिक स्कूलों में कक्षा 6 व 7 का विद्यालय स्तर पर और कक्षा 8 का मूल्यांकन कार्य बीआरसी स्तर चल रहा है। बुधवार शाम तक सभी जगह मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद रिलल्ट तैयार करते हुए सभी स्कूलों में 30 मार्च को परीक्षाफल घोषित कर दिया जाएगा। एक अप्रैल का रविवार होने के कारण दो अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र शुरू किया जाएगा। सभी स्कूलों में नए सत्र से सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल चलो अभियान चलाकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा और बच्चों का दाखिला कराने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed