{"_id":"5ae0cc144f1c1b05418b6730","slug":"entrepreneurs-will-also-be-responsible-on-negligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर उद्यमी भी होंगे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर उद्यमी भी होंगे जिम्मेदार
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। बिजनेस कंट्रोल स्कीम के तहत फैक्ट्री के गार्ड को सीयूजी नंबर दिलाने और चेकिंग रजिस्टर रखवाने में उद्यमी लापरवाही कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने चेतावनी दी है कि यदि कोई घटना हो जाती है, तो उसमें लापरवाही के चलते उद्यमियों को भी जिम्मेदार माना जाएगा। क्योंकि पुलिस अपनी तरफ से जितना प्रयास कर रही है, उसमें उद्यमियों को भी पूर्ण सहयोग करना चाहिए।
बुधवार को शामली कलक्ट्रेट में उद्योग बंधु की बैठक में पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने बताया कि उद्यमी और व्यापारियों को सुरक्षित माहौल देने और संपर्क बढ़ाने के लिए ही बिजनेस कंट्रोल व्यवस्था शुरू की गई है। सभी फैक्ट्री पर गार्ड को सीयूजी नंबर दिलाएं तथा चेकिंग रजिस्टर भी जरूर रखें, ताकि पुलिस मॉनिटर चेकिंग को पहुंचने पर रजिस्टर में एंट्री कर सकें। इसके अलावा सीयूजी नंबर पर कॉल करके गार्ड को सचेत करते रहेंगे। साथ ही किसी भी घटना के होने पर गार्ड तत्काल सीयूजी नंबर पर सूचना दे सकेगा।
इस व्यवस्था में अभी 50 से भी कम उद्यमी ने सीयूजी नंबर लिया है, जबकि 150 से ज्यादा उद्यमी रजिस्टर्ड हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सुरक्षा व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग नहीं किया जाएगा, तो उसे लापरवाही मानते हुए किसी भी घटना के होने पर फैक्ट्री मालिक को भी जिम्मेदार माना जाएगा। इसलिए सभी फैक्ट्री मालिक सीयूजी नंबर और चेकिंग रजिस्टर की व्यवस्था कर लें।
विज्ञापन
उद्यमियों ने बताई समस्याएं
शामली। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में हुई उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने अपनी कुछ समस्याएं भी बताई। उन्होंने बताया कि कुड़ाना रोड पर अतिक्रमण नहीं हटवाया जा रहा है। दुकानों के बाहर रोड़ी, रेत और डस्ट के ढेर लगते हैं, जिससे वहां से गंदे पानी की निकासी का नाला भी बंद हो जाता है। इसके अलावा निवेश मित्र पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद भी लॉगिन नहीं होने की समस्या बताई। जिलाधिकारी ने जिला उद्योग केेंद्र के उपायुक्त परमहंस मौर्य को निर्देश दिया कि उद्यमियों की समस्या का हल कराया जाए।
इसके अलावा कांधला व्यापार मंडल के अध्यक्ष ईश्वर दयाल कंसल ने शिकायत पत्र देकर कहा कि कस्बा कांधला में रजबहे का पुल जर्जर हालत में हैं, जो कभी भी क्षतिग्रस्त हो सकता है, उसका पुननिर्माण कराया जाए। इसके अलावा कस्बा कांधला में विभिन्न स्थानों पर खुले में ट्रांसफार्मर रखे हैं, उनकी बेरिकेडिंग कराई जाए। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त परमहंस मौर्य ने उद्यमियों को बताया कि स्टैंड अप इंडिया योजना के तहत जिले में 37 यूनिट लगनी हैं, जिसके लिए 10 लाख से एक करोड़ रुपये तक ऋण मिल सकता है।
इसमें एससीएसटी के आवेदक के अलावा सामान्य वर्ग की महिला आवेदक लाभ ले सकती हैं। वहीं, जिलाधिकारी ने करियर व्हील और शामली स्टील को पायनियर इकाई का प्रमाण पत्र भी जारी किया। इस दौरान मौके पर वाणिज्यकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर एके दोहरे, आईआईए के चेयरमैन वेदप्रकाश आर्य, संरक्षक अशोक बंसल, अशोक मित्तल, अंकित गोयल, आलोक जैन, आशीष जैन, प्रवीण गोयल, चरत बंसल आदि उद्यमी मौजूद रहे।