{"_id":"612e71a18ebc3e0b04438a93","slug":"entrepreneurs-raised-the-demand-for-speedy-construction-of-shamli-bypass-shamli-news-mrt554197980","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमियों ने शामली बाईपास के तेजी से निर्माण की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमियों ने शामली बाईपास के तेजी से निर्माण की मांग उठाई
विज्ञापन
सहारनपुर में कमिश्नर से मिलते शामली इंडस्ट्रियल एस्टेट मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अं
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्यमियों ने शामली बाईपास के तेजी से निर्माण की मांग उठाई
शामली। सहारनपुर मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में शामली इंडस्ट्रियल एस्टेट मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित गोयल ने शामली में गन्ने का सीजन में जाम से निजात दिलाने के लिए शामली बाईपास का निर्माण तेजी से कराए जाने की मांग की।
मंगलवार को सहारनपुर मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम को शामली के उद्यमी अंकित गोयल ने शामली विजय चौक से इंडस्ट्रीयल एरिया तक खस्ताहाल सड़क को एनएचएआई द्वारा दोबारा नई बनाई जाने, शामली इंडस्ट्री एरिया की कुछ औद्योगिक इकाइयों को कैराना कोतवाली से हटाकर शामली कोतवाली में लाई जाने की मांग की।
ज्ञापन में विद्युत सुरक्षा विभाग द्वारा 15 फैक्टरियों को 7.30 पर्सेंट इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी की छूट नहीं जा रही है। मंडलायुुक्त ने तुरंत लखनऊ विद्युत सुरक्षा के डायरेक्टर अनिल कुमार से बात कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। सभी समस्याओं का जल्दी निस्तारण करने का आश्वासन दिया। कहा कि शामली आकर भी वह उद्यमियों से वार्ता करेंगे। मौके पर साइमा की पूर्व अध्यक्ष प्रवीण गोयल, महासचिव अमित जैन, कोषाध्यक्ष अपूर्व जैन मौजूद रहे, बाद में सभी उद्यमी डीआईजी प्रीतिंदर सिंह से मुलाकात की।