फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Entrepreneurs of Shamli from NCR

Shamli News: एनसीआर से शामली के उद्यमियों को बाहर करने का उठाया मुद्दा

Wed, 08 Feb 2023 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 08 Feb 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs of Shamli from NCR
शामली सेंटआरसी स्कूल में प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक का स्वागत करती भाजपा नगर अध्यक्ष मीनू संगल व
शामली। जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक ने जिले के उद्यमियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र का सीमा विस्तार, जिले के उद्यमियों को एनसीआर से बाहर करने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक के दौरान डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शासन स्तर से जिले को 750 करोड़ के निवेश का लक्ष्य मिला था। यहां के उद्यमी दो हजार करोड़ का निवेश करेंगे। उद्यमियों ने कहा कि एनसीआर में कोयला व जनरेटर पर पाबंदी है। पीएनजी महंगी होने के कारण उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में जिले को एनसीआर से बाहर कराया जाए। यहां जिला उद्योग केंद्र की स्थापना कराई जाए।
विज्ञापन

आईआईए के चेयरमैन अनुज गर्ग, साईमा के चेयरमैन अंकित गोयल ने बताया कि नए उद्योग लगाने के लिए उद्यमियों को भूमि खरीद के बाद धारा-143 की समस्या से जूझना पड़ता है। इसका जल्द निस्तारण कराया जाना चाहिए। बिजली कनेक्शन, दमकल और पर्यावरण विभाग आदि की एनओसी मिलने में भी काफी देर हो जाती है। उद्यमियों ने शहर के विजय चौक से औद्योगिक क्षेत्र तक सड़क का चौड़ीकरण करके डिवाइडर निर्माण की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक ने उद्यमियों ने सिंगल विंडो के माध्यम से व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर एमएलसी वीरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, डीएम जसजीत कौर, एसपी अभिषेक कुमार, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एडीएम संतोष कुमार सिंह, उद्यमी अशोक बंसल, अशोक मित्तल, भारत मित्तल, निखिल ऐरन आदि उद्यमी मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं के साथ बजट पर की चर्चा
शामली। भाजपा कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ बजट पर चर्चा की। इस दौरान कहा कि मोदी सरकार ने भविष्य का बजट प्रस्तुत किया है। इस बजट से देश के रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और चिकित्सा क्षेत्रों में आमूलचूल परिवर्तन निश्चित रूप से आएगा। इसके दूरगामी परिणाम सुखद होंगे। एमएलसी वीरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन तरार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरवीर मलिक ने भी विचार रखे। कार्यक्रम संचालन जिला महामंत्री राजेंद्र सिंह ने किया। संवाद

शामली सेंटआरसी स्कूल में प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक का स्वागत करती भाजपा नगर अध्यक्ष मीनू संगल व

शामली सेंटआरसी स्कूल में प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक का स्वागत करती भाजपा नगर अध्यक्ष मीनू संगल व

शामली सेंटआरसी स्कूल में प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक का स्वागत करती भाजपा नगर अध्यक्ष मीनू संगल व

शामली सेंटआरसी स्कूल में प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक का स्वागत करती भाजपा नगर अध्यक्ष मीनू संगल व

शामली सेंटआरसी स्कूल में प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक का स्वागत करती भाजपा नगर अध्यक्ष मीनू संगल व

शामली सेंटआरसी स्कूल में प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक का स्वागत करती भाजपा नगर अध्यक्ष मीनू संगल व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed