{"_id":"61e0778e03ee7f5b00170943","slug":"enrollment-process-from-today-in-tight-security-shamli-news-mrt573325277","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा में नामांकन प्रक्रिया आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा में नामांकन प्रक्रिया आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ी सुरक्षा में नामांकन प्रक्रिया आज से
शामली। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से कलक्ट्रेट परिसर में शुरू हो जाएगी। नामांकन कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा। प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक दाखिल कर सकेंगे। नामांकन प्रक्रिया के लिए कलक्ट्रेट परिसर में पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं।
नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक चलेगी। इसकी अंतिम तिथि 21 जनवरी निर्धारित की गई है। आज से कलक्ट्रेट के डीएम कोर्ट में कैराना विधानसभा क्षेत्र, शामली एसडीएम कोर्ट में शामली विधानसभा क्षेत्र और शामली तहसीलदार कोर्ट में थानाभवन विधानसभा क्षेत्र की नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया होगी। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए रिटर्निंग आफिसर और सहायक रिटर्निंग आफिसर तैनात कर दिए गए हैं। न्यायालय कक्षों में जाने के लिए बैरिकेडिंग कर दी गई है। प्रत्येक न्यायालय कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने वाले कक्षों और बाहर के क्षेत्रों पर सीसीटीवी कैमरे की नजर रहेगी।
एडीएम संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नामांकन स्थल कलक्ट्रेट गेट से दोनों ओर 50-50 मीटर पर दो बैरियर बनाए गए हैं। बैरियर पर पुलिसकर्मी और अर्द्धसैनिक बल तैनात किए जाएंगे। एक प्रत्याशी के साथ दो प्रस्तावक नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए जा सकेंगे। एक प्रत्याशी चार सेट दाखिल कर सकेगा। डीएम न्यायालय, एसडीएम व नायब तहसीलदार न्यायालय कक्ष में बैरिकेडिंग हो गई है। नामांकन पत्र कक्षों और बाहरी क्षेत्र में सात सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कलक्ट्रेट में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती रहेगी। अनावश्यक भीड़ को परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का अंतिम दिन आज
शामली। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के संबंध में यदि किसी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, तो वह अपना नाम वोटर हेल्पलाइन के माध्यम से अथवा बीएलओ के माध्यम से फार्म भरकर जुड़वा सकता है।

शामली नवीन मंडी स्थल का निरीक्षण करती डीएम जसजीत कौर व एडीएम संतोष कुमार।- फोटो : SHAMLI

शामली कलक्ट्रेट में नामांकन प्रक्रिया के लिए तैयार बेरिकेडिंग।- फोटो : SHAMLI