{"_id":"62a3935cf3a1f3191523e868","slug":"enroll-all-children-send-regularly-to-school-shamli-news-mrt5923790168","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी बच्चों का नामांकन कराएं, नियमित भेजें स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी बच्चों का नामांकन कराएं, नियमित भेजें स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कैराना विकास खंड क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर राई के संविलियत विद्यालय में संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। बीएसए राहुल मिश्रा ने अभिभावकों से सभी बच्चों का नामांकन कराने और उन्हें नियमित विद्यालय भेजने की अपील की।
शुक्रवार शाम आयोजित संध्या चौपाल में बीएसए ने अभिभावकों और ग्रामीणों को शिक्षा का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि छह से 14 साल के सभी बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराएं और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजें। बीएसए ने ग्रामीणों से विद्यालय में सहयोग व दान देने का अनुरोध किया। सामुदायिक सहभागिता के जिला समन्वयक अमित कुमार ने सभी अभिभावकों से विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक और पीटीएम में नियमित रूप से प्रतिभाग करने का अनुरोध किया।
ग्राम प्रधान शहजाद अली ने सभी ग्रामीणों से अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। आस मोहम्मद और इसरार ने भी शिक्षा के महत्व के बारे में ग्रामीणों को समझाया। मौके पर एसआरजी प्रवीण शर्मा व सचिन कुमार, एआरपी इकबाल अहमद, एआरपी गजानंद, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक गुलाब सिंह, मोहम्मद हारून और संविलियत विद्यालय मोहम्मदपुर राई के प्रधानाध्यापक सुभाष मौजूद रहे।