फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Enforcement of Labor Department Officer

जांच करने पहुंचीं श्रम विभाग अधिकारी का घेराव

Mon, 23 Apr 2018 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Mon, 23 Apr 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
Enforcement of Labor Department Officer
झिंझाना में श्रम अधिकारी का घेराव कर हंगामा करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
शामली के झिंझाना में साप्ताहिक बंदी के दिन भी दुकानें खोलने पर जांच करने पहुंचीं श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने एक व्यापारी की दुकान पर चालान भर दिया। इसके बाद व्यापारियों ने हंगामा करते हुए उनका घेराव किया।
विज्ञापन
कस्बा झिंझाना में सोमवार को साप्ताहिक बंदी होती है, लेकिन उसका पालन नहीं हो पा रहा है। कस्बा निवासी धर्मबीर सिरोहा ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके चलते श्रम विभाग की प्रवर्तन अधिकारी मधु प्रभा सोमवार दोपहर जांच करने के लिए झिंझाना में पहुंचीं। प्रतिष्ठान खुले देखकर उन्हें बंद करने के लिए कहा, लेकिन व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद नहीं किए, बल्कि जांच का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने कपड़ा विक्रेता की दुकान का चालान भर दिया, जबकि अन्य प्रतिष्ठानों की सूची अपने सहयोगियों से बनवानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष विनोद संगल और अन्य व्यापारियों ने श्रम अधिकारी से शिकायत करने वाले का नाम जानना चाहा, तो उन्होंने नाम बताने से मना कर दिया। हंगामा बढ़ने पर जब श्रम प्रवर्तन अधिकारी कार में बैठकर जाने लगी, तो उनको घेरकर हंगामा किया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया की एक व्यापारी की दुकान का चालान किया है। लगभग 12 व्यापारियों को नोटिस जारी किए जाएंगे। व्यापारियों द्वारा किए गए व्यवहार की रिपोर्ट जिलाधिकारी और विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed