{"_id":"5c782b5abdec225eb65e05f4","slug":"encroachment-removed-from-panipat-khatima-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत-खटीमा मार्ग से अतिक्रमण हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत-खटीमा मार्ग से अतिक्रमण हटवाया
Fri, 01 Mar 2019 12:11 AM IST
Deepak Sharma
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
Published by: Deepak Sharma
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
Encroachment
- फोटो : अमर उजाला
कैराना। प्रशासन ने नगर पालिका की टीम के साथ एक बार फिर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों के बाहर स्थायी एवं अस्थायी रूप से किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया गया। सीओ कार्यालय के निकट कुछ दुकानदारों ने विरोध किया, लेकिन अधिकारियों की सख्ती के चलते सभी पीछे हट गए।
बृहस्पतिवार को एसडीएम डॉ अमित पाल शर्मा के निर्देशन में नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह ने शामली रोड पर स्थित विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के निकट से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत की। जिसके बाद पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर कांधला तिराहे तक अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान पालिका की जेसीबी ने दुकानों के बाहर चबूतरे बनाकर एवं टिन शेड डालकर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया।
सीओ कार्यालय के सामने कुछ दुकानदारों ने टीम का विरोध किया।इस दौरान कहा कि सीओ कार्यालय के सामने काफी दिनों से ट्रक खड़ा हुआ है, जो अतिक्रमण है, उसे पहले हटाया जाए। विरोध होने पर अधिकारियों ने सख्ती दिखाते हुए ट्रक भी हटवाए जाने का आश्वासन देकर अतिक्रमण पर अपनी कार्रवाई की। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने की कोशिश की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पालिका के सफाई नायक राजकुमार, सफाई नायक अबसार अहमद, सफाई नायक मोहम्मद असलम सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।