फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Encroachment removed from many places in Kandhla

विरोध के बीच अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा

Wed, 15 Sep 2021 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from many places in Kandhla
कांधला में नगर पालिका प्रशासन व पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटवाते एसडीएम देवेन्द्र कुमार - फोटो : SHAMLI
कांधला में कई स्थानों से अतिक्रमण हटवाया
विज्ञापन

कांधला। एसडीएम न्यायिक ने नगर पालिका और पुलिस टीम के साथ कस्बे में अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद लोग शांत हो गए।
एसडीएम न्यायिक व अधिशासी अधिकारी देवेंद्र सिंह ने एक सप्ताह पूर्व अतिक्रमण को लेकर सार्वजनिक सूचना प्रसारित कराई थी, जिसमें अतिक्रमण न हटाने वालों को कार्रवाई की सूचना दी थी। मंगलवार को एसडीएम न्यायिक देवेंद्र सिंह ने नगर पालिका परिषद टीम और पुलिस बल को साथ लेकर दिल्ली बस स्टैंड सहित कई स्थानों पर अभियान चलाया। रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर कब्जा मुक्त कराया। दोबारा अतिक्रमण करने वालों का सामान भी जब्त कर लिया। अभियान के दौरान फोटो खिंचते समय दो मीडिया कर्मियों के फोन ईओ देवेंद्र कुमार ने छीन लिए। बाद में अन्य पत्रकारों के वहां पर पहुंचकर वार्ता करने पर लौटाए गए।
विज्ञापन

इस दौरान लिपिक अंसारी, अमरीश कुमार, फेसल, राशिद, कमल, शैशिल मलिक सहित अन्य कर्मचारी व पुलिस बल मौजूद रहा। एसडीएम न्यायिक ने बताया कि कस्बे में सफाई न होने व अतिक्रमण की शिकायत लगातार लोगों से मिल रही थी। उधर, मामले में व्यापार मंडल अध्यक्ष ईश्वर दयाल कंसल ने बताया कि कस्बे से अतिक्रमण हटाने का कार्य सही किया जा रहा है। व्यापार मंडल उनके साथ है, लेकिन व्यापारी का अतिक्रमण के नाम पर शोषण नहीं होना चाहिए। किसान नेता राजन जावला ने कहा कि कवरेज के दौरान मीडिया कर्मियों के फोन छीनकर चौथे स्तंभ का अपमान करने का काम एडिशनल मजिस्ट्रेट ने किया है हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं। अतिक्रमण हटाना ठीक है, लेकिन किसी दुकानदार के साथ गलत व्यवहार हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम न्यायिक से मिले व्यापारी
कांधला। मंगलवार को नगर के उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से नगर पालिका परिषद पहुंचकर एसडीएम न्यायिक देवेंद्र सिंह से मुलाकात की। व्यापारियों ने नगर में अतिक्रमण सहित कई मामले को लेकर एसडीएम न्यायिक से विस्तार से चर्चा की। एसडीएम न्यायिक देवेंद्र सिंह ने व्यापारियों से कस्बे विकास और स्वच्छता सहित कई बिंदुओं पर नगर पालिका के लिए सहयोग की अपील। इस दौरान ईश्वर दयाल कंसल, सचिन गोयल, पवन कंसल, श्रीकांत जैन, जितेंद्र सैनी सहित कई व्यापारी उपस्थित रहे।

कांधला में   अतिक्रमण हटवाते नगर पालिका कर्मचारी व पुलिसकर्मी

कांधला में अतिक्रमण हटवाते नगर पालिका कर्मचारी व पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed