फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Encounter in Shamli: Four miscreants including Arshad with a reward of one lakh killed, inspector injured

शामली में एनकाउंटर: एक लाख के इनामी अरशद समेत चार बदमाश ढेर, गोली लगने से इंस्पेक्टर घायल

Tue, 21 Jan 2025 07:39 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 21 Jan 2025 07:39 AM IST
सार

सोमवार देर रात एसटीएफ मेरठ की शामली के झिंझाना क्षेत्र में बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। उदपुर के ईंट भट्ठे के पास दोनों ओर से काफी देर तक फायरिंग होती रही। 

विज्ञापन
Encounter in Shamli: Four miscreants including Arshad with a reward of one lakh killed, inspector injured
बदमाशों की कार में लगी गोली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार देर रात झिंझाना के उदपुर गांव के जंगल में एसटीएफ और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें मुस्तफा गैंग का एक लाख का इनामी अरशद और उसके तीन साथी गोली लगने से ढेर हो गए। चारों की मौके पर ही मौत हो गई। बदमाशों की गोली लगने से इंस्पेक्टर सुनील कुमार घायल हो गए, जिनकी हालत को गम्भीर देखते हुए गुरुग्राम के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

Encounter in Shamli: Four miscreants including Arshad with a reward of one lakh killed, inspector injured
शामली में मुठभेड़, बदमाशों की कार। - फोटो : अमर उजाला
सोमवार देर रात एसटीएफ मेरठ को सूचना मिली कि शामली के झिंझाना क्षेत्र में बदमाश लूट के इरादे से जा रहे हैं। सूचना पाते ही एसटीएफ मौके पर पहुंची। एसटीएफ के सूत्रों ने बताया कि उदपुर के ईंट भट्ठे के पास ब्रेजा कार सवारों को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी बीच कार सवारों ने एसटीएफ टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। दोनों ओर से काफी देर तक फायरिंग होती रही। सहरानपुर के गंगोह के एक लाख के इनामी मुकीम और मुस्तफा उर्फ कग्गा गैंग का सदस्य अरशद गोली लगने से घायल हो गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Encounter in Shamli: Four miscreants including Arshad with a reward of one lakh killed, inspector injured
बदमाशों की ब्रेजा कार। - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा अरशद का साथी सोनीपत का मंजीत और हरियाणा के मधुबन का रहने वाला सतीश और एक अन्य को भी गोली लगी। इन तीनों की भी मौके पर मौत हो गई। सूचना पाते ही डीआईजी अजय साहनी, एसपी शामली रामसेवक गौतम मौके पर पहुंचे। बदमाशों के पास से पिस्टल, तमंचे भी बरामद किए गए हैं। वहीं बदमाशों की फायरिंग में इंस्पेक्टर सुनील कुमार को गोली लगी है। उन्हें गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


 
विज्ञापन

Encounter in Shamli: Four miscreants including Arshad with a reward of one lakh killed, inspector injured
शामली में मुठभेड़। - फोटो : अमर उजाला
पैरोल पर आया था मनजीत
एसटीएफ के अनुसार, सोनीपत के मनजीत को किसी मामले में आजीवन  कारावास की सजा सुनाई हुई है। वह पैरोल पर जेल से बाहर आया हुआ था। बाहर आने के बाद वारदातों को अंजाम दे रहा था। अब झिंझाना क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को करने की फिराक में बदमाश थे।

Encounter in Shamli: Four miscreants including Arshad with a reward of one lakh killed, inspector injured
इंस्पेक्टर सुनील कुमार, जिन्हें गोली लगी है। - फोटो : अमर उजाला

अरशद पर दर्ज हैं 17 मामले
एसटीएफ के अनुसार, एक लाख के इनामी अरशद पर शामली के अलावा सहारनपुर, हरियाणा के पानीपत में भी लूट, हत्या और अन्य मामले दर्ज हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed