{"_id":"5e03af968ebc3e87ef0a893c","slug":"employees-hostage-at-power-station-looted-transformer-goods-shamli-news-mrt4605655128","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजलीघर पर कर्मचारियों को बंधक बनाकर ट्रांसफार्मर से कीमती सामान लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजलीघर पर कर्मचारियों को बंधक बनाकर ट्रांसफार्मर से कीमती सामान लूटा
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली के गांव सिंभालका के निकट बिजलीघर पर रात को बदमाशों ने दो कर्मचारियों को बंधक बनाकर लिया। बदमाशों ने यार्ड में रखे क्षतिग्रस्त पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर को खोलकर उसके अंदर से सामान लूट लिया और फरार हो गए। अवर अभियंता ने शहर कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ ट्रांसफार्मर से सामान चोरी होने की तहरीर दी है।
गांव सिंभालका के निकट 33/11 विद्युत उपकेंद्र पर मंगलवार रात को एसएसओ हरेंद्र सिंह और लाइनमैन विपिन कुमार की ड्यूटी थी। दोनों कर्मचारियों के मुताबिक रात में सात-आठ बदमाश बिजलीघर पर पहुंचे। एक बदमाश ने उन्हें तमंचे से आतंकित कर कमरे में बंधक बना लिया। अन्य बदमाशों ने यार्ड में रखा पुराना क्षतिग्रस्त पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर खोलकर उसके अंदर से कॉपर एवं अन्य कीमती सामान निकाल लिया। इसके बाद एक बदमाश मैजिक लेकर पहुंचा और उसमें सामान लादकर फरार हो गए। जाते हुए बदमाश उनके कमरे की बाहर से कुंडी लगा गए। बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने पुलिस को फोन से मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन करते हुए बदमाशों की तलाश की। विद्युत निगम के जेई नीतिश कुमार ने कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ ट्रांसफार्मर से सामान चोरी करने की तहरीर दी है। शहर कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि जेई की तहरीर के आधार पर घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध लग रही है। इसमें किसी कर्मचारी की मिलीभगत होने का भी अंदेशा है। मामले की जांच की जा रही है।