फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Emphasis should be placed on making new votes of women voters: DM

महिला मतदाताओं के ज्यादा से ज्यादा नए वोट बनवाए जाएं: डीएम

Sun, 21 Nov 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Emphasis should be placed on making new votes of women voters: DM
कांधला के जसाला में मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान जानकारी लेती डीएम जसजीत कौर - फोटो : SHAMLI
शामली। डीएम जसजीत कौर ने रविवार को विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के मद्देनजर कांधला ब्लाक में शिक्षण संस्थाओं में लगाए बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि महिला मतदाताओं के ज्यादा से ज्यादा नए वोट बनाए जाएं।
विज्ञापन

डीएम ने कांधला ब्लाक के शहीद कप्तान मदन पाल सिंह विद्यालय जसाला, बाबू जवान सिंह इंटर कॉलेज खंद्रावली, उच्च माध्यमिक विद्यालय पंजोखरा में विशेष अभियान के तहत चल रहे कार्यों का जायजा लिया। डीएम ने मौके पर सभी जगह बीएलओ से पुनरीक्षण कार्य के संबंध में जानकारी ली। रजिस्टर चेक कर फार्म 6, 7, 8 व 8ए की उपलब्धता के बारे में पूछा। विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत डीएम ने सभी एसडीएम एवं समस्त तहसीलदारों को निर्देश दिए कि निरीक्षण के दौरान जिन-जिन बूथों पर बीएलओ गैर हाजिर हों, उनकी रिपोर्ट दी जाए। अनुपस्थित कर्मियों का वेतन रोककर निलंबित किया जाए। उन्होंने मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बीएलओ की ओर से भरवाए जा रहे फार्मों का निरीक्षण किया। कहा कि अधिक से अधिक पात्र लोगों के वोटर कार्ड बनाए जाए। उन्हें मतदान करने हेतु जागरूक किया जाए। महिलाओं के भी ज्यादा से ज्यादा नए वोट बनाए जाए। 27 नवंबर शनिवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दिन सभी मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहते हुए 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं का वोट बनवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed