फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Emphasis on the use of nano urea in Kisan Goshthi

किसान गोष्ठी में नैनो यूरिया के इस्तेमाल पर दिया जोर

Fri, 13 May 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on the use of nano urea in Kisan Goshthi
कैराना। ब्लॉक कार्यालय पर शुक्रवार को इफ्को नैनो यूरिया सरल आधारित विषय पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि किसान सेवा सहकारी समिति के सभापति जगदीश चौहान ने किसानों को जैविक कृषि के बारे में बताया।
विज्ञापन

गोष्ठी में अपर जिला सहकारी अधिकारी संदीप कुमार ने किसानों को तरल आधारित नैनो यूरिया का इस्तेमाल करने की अपील की। जिससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनी रहे। सहायक विकास अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि नैनो यूरिया नैनो टेक्नोलॉजी पर आधारित उत्पाद है, इससे सूक्ष्म कणों का पौधों की पत्तियों छिड़काव होता है। जिससे पौधों को नाइट्रोजन मिलती है। इस दौरान यूरिया और नैनो यूरिया के अंतर की सही जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इफ्को के जिला प्रबंधक सतीश कुमार ने नैनो यूरिया के उपयोग की विधि, लाभ और प्रमुख सावधानी आदि विषय में बताया। इफ्को के प्रतिनिधि अमित कुमार द्वारा गन्ने की उन्नत कृषि तथा कीट नियंत्रण के विषय में भी कृषक बंधुओं को जानकारी दी गई। मौके पर सभापति नकली सिंह, सुरेंद्र सिंह, धर्म सिंह, मनोज कुमार, रूपेश कुमार, अनंगपाल सिंह, सरिता देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed