फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Emphasis on improving the district's ranking, warning to careless officials

Shamli News: जनपद की रैंकिंग सुधारने पर जोर, लापरवाह अधिकारियों को चेतावनी

Tue, 16 Sep 2025 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on improving the district's ranking, warning to careless officials
जिलाधिकारी बोले, लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त, पंचायत राज विभाग के अधिकारियों समेत अन्य को नोटिस जारी करने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सोमवार को विकास एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर दर्ज प्रगति का विभागवार विश्लेषण किया और लक्ष्य के अनुरूप कार्य न करने वाले अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी।
उन्होंने पंचायती राज विभाग, एनआरएलएम, जल निगम, फैमिली आईडी और बेसिक शिक्षा विभाग की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए खंड विकास अधिकारियों व अधिशासी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों की समीक्षा में उन्होंने निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही बरतने पर चकबंदी अधिकारी, तहसीलदार ऊन, अधिशासी अधिकारी शामली, ऊन, झिंझाना, कांधला और विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता का स्पष्टीकरण मांगा गया और सभी को कठोर चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जीएमडीआईसी और आबकारी विभाग की खराब प्रगति पर भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध खनन रोकने के लिए एसडीएम को संयुक्त टीम के साथ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, अपर जिलाधिकारी सत्येन्द्र सिंह, सीएमओ डॉ. अनिल कुमार, सीएमएस डॉ. किशोर आहुजा समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed