फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Embraced death by betting 10 thousand

दस हजार की शर्त लगाकर मौत को गले लगाया

Fri, 16 Oct 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Embraced death by betting 10 thousand
थानाभवन (शामली)। दस हजार की शर्त लगाकर ट्रैक्टर मिट्टी के टीले पर चढ़ा रहे युवक की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। दो युवकों में ट्रैक्टर चढ़ाने को लेकर शर्त लगी थी। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पूरे मामले का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

शामली के थानाभवन क्षेत्र के गांव तितारसी में गांव निवासी गौरव शर्मा उम्र करीब 28 वर्ष पुत्र कृष्ण शर्मा व चंद्रपाल सैनी के बीच गांव के ही पास पड़ने वाले कृष्णा नदी के पुल पर मिट्टी के टीले पर अपने ट्रैक्टर को चढ़ाने को लेकर दस हजार रुपये की शर्त लग गई। जिसके बाद गौरव शर्मा व चंद्रपाल सैनी ने अपने-अपने ट्रैक्टर को दस हजार रुपए पाने की खातिर टीले पर चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन जब गौरव शर्मा अपने ट्रैक्टर को मिट्टी के टीले पर चढ़ाने का प्रयास कर रहा था तो अचानक उसका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पीछे पलट गया। जिसके बाद मौके पर खड़े वीडियो बना रहे युवकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो तब तक देर हो चुकी थी। गौरव शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। गौरव शर्मा की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। वीडियो क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे की घटना है। युवक स्वयं ट्रैक्टर चला रहा था। परिजनों की ओर से इस संबंध में अब तक पुलिस से कोई संपर्क नहीं किया गया है। हालांकि सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। जिसके बाद युवक को उपचार के लिए शामली ले जाया गया था लेकिन युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed