{"_id":"68a8c426946482149a087c0f","slug":"electrification-work-is-getting-affected-due-to-rain-shamli-news-c-26-1-smrt1047-148087-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बरसात से प्रभावित हो रहा है विद्युतीकरण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बरसात से प्रभावित हो रहा है विद्युतीकरण कार्य
विज्ञापन
पूर्वी यमुना नहर पटरी पर विद्युतीकरण का कार्य किया जा रहा है
- ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने शुरू किया काम
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। बरसात का मौसम पूर्वी यमुना नहर पटरी पर चल रहे विद्युतीकरण कार्य में बाधा डाल रहा है। हालांकि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को गति देते हुए मेरठ-करनाल हाईवे पर शामली बाईपास के मुंडेटकलां उपरिगामी पुल से लेकर विकास भवन कार्यालय तक बिजली के खंभे लगाने का काम शुरू कर दिया है।
विभाग की ओर से नहर पटरी पर 30-30 मीटर की दूरी पर बिजली के खंभे खड़े किए जा रहे हैं। इससे रात में यहां से गुजरने वाले यात्रियों और आम लोगों को न केवल रोशनी मिलेगी, बल्कि अपराध की घटनाओं पर भी रोकथाम होगी।
अधिकारियों के अनुसार परियोजना के पहले चरण में 95 बिजली के खंभे लगाने की योजना है। फिलहाल विकास भवन से डीएम आवास कॉलोनी होते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय तक खंभे लगाने का कार्य प्रगति पर है। सीमेंट के डौले डालकर पोल लगाए जा रहे हैं ताकि बरसात के कारण कार्य पर असर न पड़े।
विज्ञापन
इस योजना को सफल बनाने के लिए विभिन्न जनप्रतिनिधियों की निधि से भी सहयोग मिल रहा है। भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह और सपा एमएलसी किरणपाल सिंह कश्यप की निधि से 79 खंभों का प्रस्ताव बनाकर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। विभाग ने इस कार्य को तेजी से शुरू कर दिया है।
- वंदना वर्मा ने भी दिया योगदान
ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक प्रेमचंद ने बताया कि भाजपा एमएलसी वंदना वर्मा की निधि से 16 लाइटें लगाने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। प्रस्ताव पर विभाग समीक्षा कर रहा है और जल्द कार्यवाही शुरू की जाएगी।
- 1.93 करोड़ की लागत से प्रस्ताव
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि पहले चरण में 79 पोल लगाए जाएंगे। वहीं जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने करीब 1.93 करोड़ रुपये की लागत से विद्युतीकरण कार्य का विस्तृत प्रस्ताव मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण को भेजा है। प्राधिकरण से स्वीकृति मिलने के बाद पूर्वी यमुना नहर पटरी का संपूर्ण विद्युतीकरण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।