फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Electricity theft caught in 21 houses

Shamli News: माॅर्निंग रेड में 21 घरों में पकड़ी बिजली चोरी

Wed, 08 Feb 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 08 Feb 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Electricity theft caught in 21 houses
शामली, कैराना। विद्युत निगम की टीम ने मॉर्निंग रेड अभियान चलाया। इस दौरान 21 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई, जिससे बिजली चोरों में हड़कंप मच गया। विद्युत निगम की टीम ने बिजली चोरी के आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन

क्षेत्र में विद्युत निगम के तमाम अभियान के बावजूद लाइनलॉस कम नहीं हो रहा है। मंगलवार को उपखंड अधिकारी ओमप्रकाश बेदी के नेतृत्व में मॉर्निंग रेड अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने नगर के मोहल्ला आलकलां सहित विभिन्न मोहल्लों में छापे मारे। टीम ने अपने साथ सीढ़ी भी ले रखी थी। छापे के दौरान 21 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। मौके पर एसडीओ के निर्देश पर कर्मचारियों ने वीडियोग्राफी करते हुए संबंधित व्यक्तियों के केबिल जब्त कर लिए। जिसके चलते चोरी से बिजली जलाने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। एसडीओ ओमप्रकाश बेदी ने बताया कि 21 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई है। संबंधित लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed