{"_id":"68aa0d279acfecbfc0066725","slug":"electricity-supply-was-restored-by-connecting-wires-villagers-got-relief-shamli-news-c-26-1-sal1002-148184-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: तारों को जोड़कर विद्युत आपूर्ति कराई बहाल, ग्रामीणों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: तारों को जोड़कर विद्युत आपूर्ति कराई बहाल, ग्रामीणों को मिली राहत
विज्ञापन
थानाभवन। क्षेत्र के गांव हरड़ में विद्युत विभाग की टीम ने टूटे तारों को जोड़कर विद्युत आपूर्ति चालू की। विद्युत आपूर्ति होने से लोगों काे राहत मिली। उपखंड अधिकारी विकास कुमार ने बिजलीघर पर तैनात तीन कर्मचारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
बृहस्पतिवार देर शाम ठाकुर सुग्रीव के मकान के पास लगे बिजली खंभे के केबल में अचानक तेज धमाके के साथ आग लग गई थी। काफी देर तक चिंगारियां निकलती रहीं, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि आग मकान तक नहीं पहुंची, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।मकान स्वामी सुग्रीव ने आरोप लगाया कि बार-बार फोन करने के बावजूद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने कॉल रिसीव नहीं की थी।
ग्रामीणों को खुद बिजलीघर जाकर सूचना दी थी। ग्रामीण बिट्टू राणा ने विभागीय कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। विभागीय टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त तारों को जोड़कर बिजली बहाल की।