फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Electricity stalled in storm and rain, people crave for water

आंधी-बारिश में ठप हुई बिजली, पानी तक को तरसे लोग

Wed, 25 May 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Electricity stalled in storm and rain, people crave for water
शामली के मोहल्ला पंसारियान में नगर पालिका के टैंकर से पानी भरने के लिए महिलाओं की लगी लाइन। - फोटो : SHAMLI
आंधी-बारिश में ठप हुई बिजली, पानी तक को तरसे लोग
विज्ञापन

शामली। बारिश और तेज हवा के चलते दूसरे दिन भी बिजली आपूर्ति बाधित हुई। शहर के कई इलाकों के साथ कई गांवों में पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रही। ऐसे में शहर में जलापूर्ति करने वाले 39 नलकूप बंद रहे। जिसके चलते सुबह के समय करीब बीस हजार परिवारों को पानी की समस्या से जूझना पड़ा। सुबह स्कूल और काम पर जाने वालों को देरी हुई। लोग नगरपालिका के टैंकरों और हैंडपंपों से पानी भरते नजर आए।
सोमवार तड़के तेज आंधी और बारिश के बीच जिलेभर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। रात तक क्षतिग्रस्त खंभों और लाइनों को विद्युत निगम ठीक भी नहीं कर पाया था। सोमवार रात करीब 10 बजे फिर से तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब 12 घंटे बाद सुबह करीब 10 बजे आपूर्ति सुचारु हुई। इससे पहले लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। लोगों ने टैंकरों और हैंडपंपों से पानी भरकर अपने दैनिक कार्य निपटाए। विद्युत निगम के अनुसार कसेरवा गांव के जंगल में विद्युत लाइन पर पेड़ उखड़कर गिर गया। जबकि आदर्श मंडी बिजलीघर पर सीटीबीटी खराब हो गई। इंसुलेटर भी खराब हो गया। जिसे बदला गया। झिंझाना रोड पर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। रात में बारिश के चलते पेट्रोलिंग नहीं हो सकी। सुबह बारिश रुकने पर निगम के कर्मचारियों ने फाल्ट ठीक किए।
विज्ञापन

इन इलाकों में बिजली आपूर्ति रही बाधित
शहर की रेलपार कॉलोनी, अटल विहार, पंसारियान, रामसागर, चरण सिंह कॉलोनी, नेहरू मार्केट, बड़ा बाजार, बलजीत नगर, हरदेव नगर, अग्रवाल कॉलोनी, झिंझाना रोड, काका नगर, गगन विहार के अलावा मुंडेट गांव, कसेरवा कलां, कसेरवा खुर्द, टिटौली, बधेव में बिजली आपूर्ति करीब 12 घंटे तक बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंसारियान और अटल विहार में टैंकरों में पहुंचा पानी
मोहल्ला पंसारियान और अटल विहार में पानी की किल्लत के चलते लोगों ने स्थानीय सभासद से शिकायत की। जिस पर नगर पालिका का टैंकर पानी लेकर पहुंचा। इस दौरान लोगों की लाइन टैंकर पर पानी भरने के लिए लग गई। क्षेत्रीय लोगों ने समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।
क्या बोले क्षेत्र के लोग
बिजली न आने पर अक्सर पानी की समस्या से जूझना पड़ता है। पीने के पानी तक के लिए तरस जाते हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ - अरुण
कई बार तो पानी की आपूर्ति न होने पर खाना बनाने में भी दिक्कत आती है। जरूरी कार्य प्रभावित होते हैं। सभासद से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई - रेखा
बिजली न आने पर करीब 500 मीटर दूर स्थित हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ता है। जिसमें काफी परेशानी होती है गर्मी में समस्या बढ़ जाती है - प्रकाशी
आंधी और बारिश में विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने पर काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। नगर पालिका को जेनरेटर की व्यवस्था कर जलापूर्ति करनी चाहिए - कोमल
समस्या के बारे में कई बार नगर पालिका बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा। स्थानीय विधायक से भी शिकायत की थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका - सभासद लोकेश

शहर में काका नगर और टंकी कॉलोनी स्थित ओवर हैड टैंक पर जेनरेटर की व्यवस्था है। दोनों जगह सुबह जेनरेटर चलाकर जलापूर्ति की गई। 39 नलकूपों पर जेनरेटर की व्यवस्था नहीं है। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा - विशाल तोमर, जेई जलकल विभाग, नगर पालिका शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed