{"_id":"62a393520194b76887528364","slug":"electricity-missing-in-chc-generator-does-not-run-shamli-news-mrt5923782185","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में बिजली गायब, जेनरेटर चलता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में बिजली गायब, जेनरेटर चलता नहीं
विज्ञापन
शामली सीएचसी में बिजली न होने पर टीकाकरण कक्ष में हाथ का पंखा झुलाती स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली में कई दिन से विद्युत व्यवस्था ठीक न होने से मरीजों को गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है। जेनरेटर कम क्षमता का होने के कारण नहीं चलाया जाता। ऑपरेशन व कोल्ड चेन के लिए कुछ समय के लिए जेनरेटर चलता है।
सीएचसी शामली में कई दिन से विद्युत व्यवस्था गड़बड़ा रही है। बुधवार व बृहस्पतिवार को लाइन में फाल्ट के कारण सीएचसी में बिजली न होने से मरीजों को गर्मी में परेशान होना पड़ा। साथ ही एक्स रे कराने वाले मरीजों केे तीन घंटे से भी ज्यादा समय तक इंतजार करना पड़ा। शुक्रवार को भी सीएचसी का यही हाल बना रहा। सुबह से ही कई घंटे तक विद्युत न आने से सीएचसी के पंखे भी नहीं चले। एक्स रे मशीन भी नहीं चली, जिस कारण एक्स रे कराने वाले मरीजों को बिजली का इंतजार करना पड़ा। चिकित्सकों के कक्ष में इनवर्टर से पंखे चलते रहे, लेकिन ओपीडी की गैलरी में पंखे न चलने से मरीजों का हाल बेहाल रहा। टीकाकरण कक्ष व रक्त संग्रह केंद्र आदि के कक्ष में पंखे न चलने से हाथ से पंखा करते हुए नजर आए। स्वास्थ्यकर्मियों का कहना था कि बिजली जाने के बाद पंखे बंद हो जाते है। जेनरेटर कभी-कभी चलाया जाता है। गर्मी में कक्ष में बैठना मुश्किल होता है और मरीज परेेशान रहते हैं।
इस संबंध में सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. रामनिवास का कहना है कि कई दिन से बिजली कम आ रही है, जिससे यह समस्या बनी हुई है। सीएचसी में मात्र 15 केवी का जेनरेटर है, जो पूरी सीएचसी का विद्युत भार नहीं उठा पाता। जेनरेटर को ऑपरेशन, कोल्ड चेन में रखी वैक्सीन आदि के लिए चलाया जाता है। ज्यादा क्षमता के जेनरेटर के लिए अधिकारियों के सामने मांग रखी जाएगी।

शामली सीएचसी में बिजली न होने पर टीकाकरण कक्ष में हाथ का पंखा झुलाती स्वास्थ्यकर्मी।- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन