{"_id":"62b75659ceea0d464c3d98c0","slug":"electricity-corporation-team-caught-theft-at-14-places-shamli-news-mrt594286144","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम की टीम को झेलना पड़ा विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम की टीम को झेलना पड़ा विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम को भभीसा व डांगरौली में ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव भभीसा व डांगरौल में विद्युत चोरी रोकने अथवा बकाया वसूलने गई विद्युत निगम व विजिलेंस टीम को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। टीम ने अभियान के दौरान 14 लोगों को विद्युत चोरी करते पकड़ा और कार्रवाई की।
एसडीओ सौरभ कुमार व विजिलेंस की टीम ने गांव भभीसा व डांगरौल में विद्युत चोरों के विरुद्ध शनिवार को अभियान चलाया। टीम ने वीडियोग्राफी कर कई स्थानों पर विद्युत चोरी पकड़ी। गांव में चेकिंग अभियान की जानकारी पाकर रालोद नेता राजन जावला समेत दर्जनों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने टीम पर बिना किसी परमिशन के घरों में व दीवारों पर चढ़कर अवैध तरीके से चेकिंग व घर के अंदर की वीडियोग्राफी करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना कि जल्द ही विद्युत निगम के खिलाफ बड़ी पंचायत आयोजित की जाएगी। जब तक गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होगा तब तक कोई भी किसान मजदूर बिजली का बिल जमा नहीं करेगा।
वहीं, ग्रामीणों के भारी विरोध के चलते टीम को लौटना पड़ा। इस दौरान जेई अतुल पांडेय, शीशराम, राहुल कुमार आदि रहे। इस बाबत एसडीओ सौरभ कुमार का कहना है विद्युत निगम व विजिलेंस टीम ने संयुक्त रूप से बिजली चोरी के विरुद्ध अभियान चलाया है। जिसमें ग्राम पंचायत भभीसा में नौ व डांगरौल में पांच लोगों को चोरी करते पकड़ा गई है।