फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Electricity corporation does not give shutdown, workers remain empty

शटडाउन की नहीं देता विद्युत निगम, मजदूर रहते हैं खाली

Thu, 28 Apr 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Electricity corporation does not give shutdown, workers remain empty
शामली विद्युत विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन देते उद्यमी। - फोटो : SHAMLI
शटडाउन की नहीं देता विद्युत निगम, मजदूर रहते हैं खाली
विज्ञापन

शामली। शामली इंडस्ट्रियल एस्टेट मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित गोयल के प्रतिष्ठान पर विद्युत निगम के अधिकारियों के साथ उद्यमियों की बैठक हुई। जिसमें उद्योगों को विद्युत निगम से आ रही परेशानियों के बारे में अवगत कराया।
साईमा के अध्यक्ष अंकित गोयल ने बताया कि विद्युत निगम की ओर से शटडाउन की सूचना नहीं दी जाती है। जिससे उद्यमियों का नुकसान हो रहा है। शटडाउन में मजदूर खाली हो जाते है। इमरजेंसी कट को छोड़कर उद्यमियों को शटडाउन की सूचना पूर्व में ही दी जानी चाहिए। पुराने और जर्जर तारों को बदलवाने की मांग की। इस्टीमेट बनाने पर जीएसटी दो-दो बार जोड़ा जा रहा है। उद्यमियों की ओर से यह समस्या ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर से भी शिकायत की गई है।विद्युत कनेक्शन के इस्टीमेट बनाए जाने पर पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। उद्यमियों के साथ बैठकर इस्टीमेट तैयार किए जाए। विद्युत निगम के अधिकारियों ने उद्यमियों की समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बैठक में विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता रामकुमार, अधिशासी अभियंता उदय प्रताप सिंह, प्रथम खंड के अधिशासी अभियंता राजपाल सिंह राजवंशी, उद्यमियों में प्रमुख रूप से साइमा के अध्यक्ष अंकित गोयल, आलोक जैन, अशोक मित्तल, रोहित गर्ग, अपूर्व जैन, अभिनव बंसल, आशीष अग्रवाल, मोहित जैन, प्रवीण गोयल, सचिन गर्ग, भारत मित्तल, राहुल जैन, आशीष अग्रवाल, राहुल सिंघल, अमर जैन, विशाल गुप्ता, सुखचैन वालिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed