फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Electrical system work went on for the second day

इलेक्ट्रिकल सिस्टम का दूसरे दिन चला काम

Sun, 15 May 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Electrical system work went on for the second day
शामली। उत्तर रेलवे का मनानी रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रिकल सिस्टम लागू करने का कार्य दूसरे दिन चला। सहारनपुर जिले के मनानी रेलवे स्टेशन पर सुबह आठ बजे से लेकर शाम सात बजे तक 11 घंटे का ब्लॉक जारी रहा। रविवार को मनानी रेलवे स्टेशन पर ब्लाक का अंतिम दिन होगा।
विज्ञापन

मनानी रेलवे स्टेशन पर रेलवे के अधिकारियों ने सुबह आठ बजे ब्लाक लेकर शाम सात बजे तक इलेक्ट्रिकल सिस्टम के तहत कार्य किया। ब्लॉक के चलते सुबह 7:00 बजे दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली लाल पैसेंजर ट्रेन को शामली से लेकर सहारनपुर तक स्थगित रखा गया। शनिवार को भी पैसेंजर ट्रेन 04401 और 04402 को दिल्ली से चलकर पूर्वाह्न 11:00 बजे शामली रेलवे स्टेशन तक संचालित की गई। शनिवार दोपहर तीन बजे बाद शामली से दिल्ली के लिए संचालित की गई।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि दूसरे दिन ब्लॉक के दौरान मनानी रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रिकल सिस्टम के तहत कार्य चलता रहा। उन्होंने बताया कि मनानी के बाद अन्य रेलवे स्टेशन का मेकेनिकल सिस्टम खत्म करके इलेक्ट्रिक सिस्टम लागू करने के लिए ब्लॉक लेकर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed