फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Electric train supply disrupted for four hours, passengers remained upset

बिजली ट्रेन की चार घंटे आपूर्ति बाधित, यात्री रहे परेशान

Sat, 25 Jun 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Electric train supply disrupted for four hours, passengers remained upset
- खड़खड़ी के जंगल में हुआ ओएचई से कंरट गायब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो समाचार
शामली। बृहस्पतिवार की शाम छह बजे दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली इलेक्ट्रिक ट्रेन चार घंटे देरी से रात एक बजे शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंची। सहारनपुर पहुंचने में रात के तीन बज गए। इस दौरान यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रेलवे अफसरों के मुताबिक विद्युत आपूर्ति बाधित होने से खड़खड़ी गांव के जंगल में ट्रेन खड़ी रही।
दिल्ली रेलवे स्टेशन से शाम 6.05 बजे 04429 पैसेंजर विद्युत ट्रेन शामली, सहारनपुर के लिए संचालित होती है। यह ट्रेन शामली रात 9 बजे और सहारनपुर साढे 11 बजे पहुंचती है। बृहस्पतिवार को पैसेंजर ट्रेन शाम 6.05 बजे दिल्ली से चलकर लोनी से नसूरतबाद खड़खड़ी के जंगल में पहुंची तो ओएचई से विद्युत करंट गायब हो गया। करंट के लिए दिल्ली से विद्युत विभाग की एक टीम को खड़खड़ी लाया गया। चार घंटे बाद बिजली खंभे से तार को जोड़कर कंरट देकर ट्रेन को चालू किया गया। चार घंटे देरी से यह ट्रेन शामली होकर सहारनपुर पहुंची।
विज्ञापन

सवारियों के मुताबिक यह बिजली की ट्रेन शामली रात्रि एक बजे और सहारनपुर रात्रि तीन बजे के बाद पहुंची। नाला गांव निवासी सुनील पंवार ने बताया कि वह दिल्ली से अपने गांव नाला आने के लिए ट्रेन में सवार थे। साढे़ छह बजे ट्रेन की आपूर्ति बाधित होने से चार घंटे से ज्यादा समय खड़खड़ी के जंगल में खड़ी रही। यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि खड़खड़ी में रेलवे के बिजली खंभे पर बंदर के चढ़ने से फाल्ट आया था। दिल्ली से टीम ने आपूर्ति को चालू करके ट्रेन को कंरट दिया, उसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed